Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan Latest Pics: सारा अली खान के एथनिक लुक पर फिदा हुए फैंस, एक्ट्रेस की सादगी ने लूटा दिल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 07:17 PM (IST)

    Sara Ali Khan Latest Photos सारा अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर हर किसी को अपने लेटेस्ट फैशन स ...और पढ़ें

    सारा अली खान की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    सारा अली खान की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sara Ali Khan Latest Photos: सारा अली खान जितना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं, उतना ही वह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने फैशन से हर किसी को इंप्रेस कर देती हैं। वह सोशल मीडिया पर कभी एथनिक, तो कभी बिकिनी लुक में अपनी तस्वीरें शेयर कर सनसनी मचा देती हैं।

    इस बार भी सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर एथनिक लुक में फोटोज शेयर कर लाइमलाइट लूट ली है। फैंस को उनका यह सादगी भरा देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हर कोई उनके इस लेटेस्ट लुक की तारीफ कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: Sharmin Segal के रिसेप्शन पार्टी में ब्वॉयफ्रेंज संग पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान ने लूटी महफिल

    एथनिक लुक में सारा ने लूटी लाइमलाइट

    सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सूट पहने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह ब्लू और गोल्डन कलर का सूट पहने कहर बरपा रही हैं। सारा अली खान का एथनिक लुक में यह दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    कानों में झुमके, खुले बाल और सटल मेकअप के साथ डार्क लिप शेड सारा अली खान के इस लुक में चार चांद लगा रहा है। सारा फोटोज में खूबसूरत सादगी भरे पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    फैंस ने की सारा के लुक की तारीफ

    फैंस कमेंट सेक्शन में सारा अली खान के इस लुक की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'गॉर्जियस ब्यूटी'। एक अन्य ने लिखा 'सो ब्यूटीफुल'। कई अन्य फैंस ने भी उनके इस खूबसूरत लुक की तारीफ की।

    सारा अली खान की आने वाली फिल्म

    सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में सारा सफेद रंग की खादी साड़ी पहने, माथे पर बिंदी लगाए नजर आई थीं।

    बता दें कि 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं पर बनी एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सारा फ्रीडम फाइटर के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan: 'कुदसिया और हिदमत...', सारा अली खान ने शेयर की फ्यूचर प्लानिंग, बताया अपने बच्चों का नाम