Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan: कश्मीर में वेकेशन मना रही हैं सारा अली खान, स्विमिंग पूल में एक शख्स के साथ आईं नजर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 04 May 2023 07:22 PM (IST)

    Sara Ali Khan Photo सारा अली खान ने इन दिनों कश्मीर ट्रिप पर है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आन ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Kashmir, Photo Credit Sara Instagram
    Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Kashmir, Photo Credit Sara Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Photo: सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। सारा को वेकेशन का बेहद शौक है। जब भी एक्ट्रेस अपने काम से फ्री होती है तो फैमिली और दोस्तों के साथ वेकेशन पर निकल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इन दिनों एक्ट्रेस पहाड़ों पर वेकेशन मना रही है।

    कश्मीर की वादियों में सारा

    सारा अली खान ने अपने कश्मीर ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी मां अमृता सिंह भी साथ नजर आ रही हैं। इस ट्रिप में इनके साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहें है। पहली तस्वीर में रात के अंधेरे में पाउट बनाकर चांद के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही है। इसके बाद के नजारे और भी खूबसूरत हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    पूल में एक शख्स के साथ नजर आई सारा

    अगली तस्वीर में सारा अपनी दोस्त के साथ कश्मीर की ठंडी हवा का मजा लेती दिख रही हैं। एक तस्वीर में सारा अली खान अपने फ्रेंड के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पूल में खड़ीं सारा अली खान बाहर का नजारा देख रही है।  इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने पूर्णिमा और फुल मून जैसे हैश टैग लिखा है।

    यूजर्स ने पूछा '5वीं स्लाइड में कौन है'

    शेयर की गई इन फोटोज में यूजर्स सारा से एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 5वीं स्लाइड में कौन है। एक यूजर ने लिखा, वो 5वीं स्लाइड में कौन था। वहीं दूसरे ने लिखा- स्विमिंग पूल वाला बड़ी हॉट लग रही हो। तीसरे ने लिखा, सारा जी स्विमिंग पूल में कौन है आपके साथ।

    खबरें और भी

    सारा और शुभमन की डेटिंग की चर्चाएं

    पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही है। हालांकि, दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। दोनों का इस दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। सारा और शुभमन मुंबई के बास्टियन में डिनर करने पहुंचे थे। हालांकि, इसको लेकर ना तो सारा ने कुछ कहा और ना ही शुभमन कुछ बोले है।