Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राम मंदिर नहीं, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं Sara Ali Khan, महादेव के आगे जोड़े हाथ, फोटो देख फैंस ने कही बड़ी बात

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 09:33 AM (IST)

    Sara Ali Khan बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस मंदिरों में दर्शन के ...और पढ़ें

    सारा अली खान घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करते हुए
    सारा अली खान घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन करते हुए

    HighLights

    1. सारा अली खान ने किए भोलेनाथ के दर्शन
    2. एक्ट्रेस की फौटो सोशल मीडिया पर वायरल
    3. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं सारा अली खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) मुसलमान होने के बावजूद बाकी धर्मों में भी आस्था श्रद्धा बनाए रखती हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करने पहुंचे। हालांकि, खान परिवार से (सैफ अली खान फैमिली) से इस प्राण प्रतिष्ठा में कोई शामिल नहीं हुआ था। सारा अली खान, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला था, वह भोलेबाबा के दरबार पहुंचीं।

    सारा पहुंचीं भोलेनाथ के दरबार

    सारा अली खान अमूमन मंदिरों में दर्शन करते देखी जाती हैं। इस बार वह घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। यहां उन्होंने महादेव के दर्शन किए और नंदीजी के कानों में भी अपनी बातें कहती नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महादेव के लिए उनकी भक्ति ने लोगों का दिल जीत लिया है।

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 20 किलोमीटर दूर वेरुल गांव में बने घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सारा अली खान ने भोलेनाथ के दर्शन किए। कभी हाथ जोड़े, तो कभी नंदीजी के कानों में एक्ट्रेस अपनी मनोकामना कहती नजर आईं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सारा ने मंदिर में दर्शन किए हों। एक्ट्रेस भोलेबाबा की भक्त हैं। वह भगवान शंकर से जुड़े मंदिरों में अक्सर जाया करती हैं। बाबा भोलेनाथ के दर्शन की फोटोज को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'जय भोलेनाथ।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    फैंस बोले- नाम से अली हटा दो

    सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को सारा की महादेव में भक्ति पसंद आई। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उन्हें नसीहत दी कि उन्हें अपने नाम से अली हटा देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'सारा का इतना बड़ा महत्व, बॉलीवुड में शायद ही कभी हो सकता है।' इसी के साथ एक्ट्रेस की पोस्ट पर किसी ने 'जय श्रीराम' तो किसी ने 'हर हर महादेव' कमेंट किया।

    खबरें और भी

    सारा अली खान वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो साल 2023 में विक्की कौशल के साथ 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पसंद की गई थी। अब एक्ट्रेस के 'स्काई फोर्स' में होने की चर्चा है। 

    यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Health Update: ऑपरेशन के बाद बोले एक्टर, 'अगर सर्जरी नहीं होती, तो एक हाथ खो देता'