Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan ने जतायी पिता सैफ अली खान के साथ काम करने की इच्छा, चाहती हैं यह निर्देशक बनाए फिल्म

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 08:18 PM (IST)

    Sara Ali Khan On Saif Ali Khan सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में पिता सैफ अली खान के साथ काम करने की मंशा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती है कि ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan On Saif Ali Khan: सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sara Ali Khan On Saif Ali Khan: सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan On Saif Ali Khan: सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ एक फिल्म में काम करना चाहती हैं। हालांकि, उनकी एक शर्त है। सारा अली खान चाहती है कि होमी अदाजानिया या जोया अख्तर उन्हें और उनके पिता को लेकर एक फिल्म बनाये। सारा अली खान इन दिनों होमी अदाजानिया की फिल्म मर्डर मुबारक में काम कर रही है। 

    सारा अली खान गैसलाइट को लेकर भी काफी उत्साहित है

    सारा अली खान फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह अपनी आगामी फिल्म गैसलाइट को लेकर भी काफी उत्साहित है। यह फिल्म 31 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है। इन दिनों वह अपनी फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रही है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी फिल्म का आगामी शेड्यूल शुरू होने की जानकारी भी दी है। इस फिल्म का नाम मर्डर मुबारक है। इसका निर्देशन होमी अदाजानिया कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    'होमी अदाजानिया अच्छी फिल्म बना सकते हैं'

    सारा अली खान ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें लगता है कि होमी अदाजानिया उन्हें और उनके पिता सैफ अली खान को लेकर अच्छी फिल्म बना सकते हैं। सारा अली खान ने इंटरव्यू में कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करना चाहती है। इस बारे में बताते हुए सारा अली खान कहती हैं, 'मैं अपने पिता के साथ काम करना चाहती हूं। मैं अब सेट पर काम कर रही हूं तो मुझे पता चला है कि मुझे लगता है मेरे पिता और मुझे लेकर होमी सर बहुत अच्छी फिल्म बना सकते हैं और यह बहुत अच्छी फिल्म होगी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    सारा अली खान ने जोया अख्तर का भी नाम लिया हैं

    सारा अली खान ने यह भी कहा कि जोया अख्तर भी उन्हें और उनके पिता को लेकर काफी अच्छी फिल्म बना सकते हैं। इस बारे में बताते हुए सारा अली खान कहती है, 'जोया मैडम भी अच्छी फिल्म बना सकती है। मुझे लगता है वह एक अर्बन फिल्म मेरे पिता को लेकर बना सकती हैं।' सारा अली खान को जल्द गैसलाइट में देखा जाएगा। इसमें उनके अलावा चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेस्सी की अहम भूमिका है। वह लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में भी नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा विक्की कौशल की भी अहम भूमिका है। वह होमी अदाजानिया के साथ मर्डर मुबारक में काम कर रही हैं।

    खबरें और भी