Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaibhavi Upadhyaya : 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Wed, 24 May 2023 07:03 AM (GMT+05:30)

    लोकप्रिय टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। निर्माता ज ...और पढ़ें

    Vaibhavi Upadhyaya : 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत
    Vaibhavi Upadhyaya : 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

    मुंबई, एएनआई। Vaibhavi Upadhyaya dies in car accident: लोकप्रिय टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। निर्माता जेडी मजेठिया ने इस दुखद खबर को लोगों से शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ।

    कल 11 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

    जेडी मजेठिया ने लिखा, "जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह उत्तर भारत में सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को मुंबई लाएंगे। RIP वैभवी।'

    दीपिका पादुकोण के साथ 'छपाक' में किया काम 

    वैभवी ने दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में भी काम किया था। वैभवी के निधन की खबर अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत के 22 मई को अंधेरी, मुंबई में उनके अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।