यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Sardaar Ji 3 की कंट्रोवर्सी है पीआर स्टंट? पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के क्रिप्टिक पोस्ट ने किया इशारा
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सरदार जी 3 पर विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म में ...और पढ़ें

गुरु रंधावा और दिलजीत दोसांझ (Photo Credit- Instagram)
HighLights
सरदार जी 3 फिल्म पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है
हानिया आमिर के साथ काम करने पर दिलजीत को ट्रोल किया जा रहा है
इस बीच गुरु रंधावा ने दिलजीत के लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद की वजह दिलजीत नहीं, बल्कि हानिया आमिर हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया का नाम दिलजीत की फिल्म की कास्ट में शामिल है। ट्रेलर में उनकी झलक देखने को मिली और इसके बाद से नाराजगी का सिलसिला भी शुरू हो गया। हानिया की कास्टिंग पर दिलजीत से लोग लगातार सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म हिंदुस्तानी है, तो फिर एक्ट्रेस पाकिस्तानी क्यों? मूवी पर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर खड़े हुए विवाद पर पंजाबी और हिंदी सिनेमा के कलाकार लगातार अफनी राय पेस कर रहे हैं। कुछ स्टार्स खुलकर बात कर रहे हैं, तो कुछ ने क्रिप्टिक पोस्ट का साहरा लिया। इनमें से एक गुरु रंधावा भी हैं। दरअसल सिंगर ने बिना नाम लिए एक ट्वीट एक्स पर किया है, जिसे सीधे तौर पर दिलजीत के लिए बताया जा रहा है।
गुरु रंधावा का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बारे में लोगों को लग रहा है कि यह जरूर दिलजीत दोसांझ और सरदार जी 3 के बारे में है। गुरु ने अपनी पोस्ट में पंजाबी भाषा का प्रयोग किया है, जिसका हिंदी में अर्थ है कि 'भले ही आपकी नागरिकता भारत की नहीं है, लेकिन इस चीज को नजरअंदाज ना करें कि आपका जन्म इसी देश में हुआ है। इस देश ने काफी बड़े महान कलाकारों को जन्म दिया है और इस बात पर पूरे भारत को गर्व है। मेरी ये एक बयेस सलाह है कि प्लीज उस जगह पर गर्महसूस करें, जहां आप पैदा हुए हैं।'

Photo Credit- X
ये भी पढ़ें- भारत ने तोड़ा दिल तो पड़ोसी ने दिया साथ...पाकिस्तान में रिलीज होगी Diljit Dosanjh की फिल्म Sardaar ji 3
पीआर स्टंट की ओर किया इशारा
गुरु रंधावा अपनी पोस्ट में देश के बारे में सोचने की बात लिखी है। इसके साथ ही, रंधावा के निशाने पर पीआर स्टंट भी आ गई। उन्होंने लिखा, अब आप लोग फिर से कंट्रोवर्सी शुरू ना कर दें और भारतीयों को बरगलाने का काम करने की कोई जरूर नहीं है। पंजाबी सिंगर ने अपनी पोस्ट में पीआर को आर्टिस्ट से बड़ा बताया और विवाद ना बढ़ाने की बात कही है, तो उससे अंदाजा लग रहा है कि यह पोस्ट दिलजीत दोसांझ के लिए ही है।

Photo Credit- Instagram
उन्होंने पोस्ट के जरिए यह दावा करने की कोशिश की है कि दिलजीत का विरोध एक पीआर स्टंट है। बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पहलू पर विचार कर रहे हैं कि हानिया आमिर को फिल्म में लेकर मेकर्स सरदार जी 3 का प्रमोशन कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।