यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Satish Kaushik Birth Anniversary: निधन के बाद इस सीरीज में कॉमेडी करते दिखे सतीश कौशिक, इमरजेंसी में आएंगे नजर
कॉमिक एक्टर की छवि में बंधे सतीश ने गंभीर और नेगेटिव किरदार भी निभाए हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्देशन भी किया। 9 मार्च की सुबह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Birth Anniversary: बॉलीवुड में कैलेंडर और पप्पू पेजर के नाम से अपनी खास पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक उन अभिनेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ निर्देशन से भी प्रभावित किया। सतीश ने अपने लगभग चार दशक के लम्बे करियर में कई यादगार किरदारों को पर्दे पर जिया है।
उनके इन आइकॉनिक किरदारों को आज भी उनके चाहने वाले बेहद पसंद करते हैं। सतीश कौशिक के निधन के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। एक दिन पहले हंसते खेलते सतीश का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना उनके फैंस के लिए काफी बड़ा सदमा था।
कल यानी 13 अप्रैल को सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आज हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई या होने वाली हैं...
सतीश कौशिक की आखिरी वेब सीरीज
सतीश कौशिक के निधन के ठीक एक दिन बाद ही उनकी आखिरी वेब सीरीज पॉप कौन का ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं, ये फिल्म 17 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। सतीश कौशिक की ये वेब सीरीज मल्टीस्टारर है और इसमें कई सारे कलाकार शामिल हैं। इस वेब सीरीज में सतीश का अहम रोल है। निर्देशक फरहाद सामजी की इस वेब सीरीज में सतीश कौशिक के अलावा सौरभ शुक्ला, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जाकिर हुसैन और अश्विनी कालसेकर के साथ कुणाल खेमू और नूपुर सेनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
View this post on Instagram
इमरजेंसी में आएंगे नजर
सतीश कौशिक आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। इस फिल्म से उनका लुक भी रिवील हो चुका है। इमरजेंसी के अलावा सतीश कागज 2- Zee5, पटना शुक्ला में भी नजर आएंगे। बात दें कि इसके अलावा सतीश कौशिक स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी- SonyLIV, छतरीवाली- Zee5, कागज- Zee5, ब्लडी ब्रदर्स- Zee5, शर्माजी नमकीन- प्राइम वीडियो, थार- नेटफ्लिक्स जैसी सीरीज के जरिए ओटीटी पर अपनी खास छाप छोड़ी है।