Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Satish Kaushik Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, फैंस ने दी नम आंखों से विदाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 09:02 PM (IST)

    Satish Kaushik Last Rites सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता और निर्देशक थे। अब उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    Satish Kaushik Last Rites: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।
    Satish Kaushik Last Rites: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Last Rites: फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार 9 मार्च 2023 को मुंबई में पूरे विधि-विधान से कर दिया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार और फैंस श्मशान भूमि के बाहर नजर आए। इसके पहले सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर कई कलाकार पहुंचे थे। इनमें सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, सिकंदर खेर, बोनी कपूर, शहनाज गिल, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर जैसे नाम शामिल है।

    सतीश कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

    गौरतलब है कि सतीश कौशिक का परिवार के साथ होली खेलने के बाद रात के समय सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इसके पहले उनके मैनेजर ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सतीश कौशिक 10:30 बजे रात को अपने कमरे में सोने चले गए थे। हालांकि, 12:10 पर उन्होंने उन्हें दोबारा फोन किया और सांस लेने में दिक्कत होने की बात बताई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि, वे सफल नहीं हो पाए।

    Satish Kaushik को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सलमान खान की आंखें हुईं नम, डेलनाज ईरानी ने बताया पत्नी का हाल

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सतीश कौशिक के निधन में कोई फाउल प्ले तो नहीं है

    इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस में भी को भी इस बात की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि सतीश कौशिक के निधन में कोई फाउल प्ले तो नहीं है। वहीं, सतीश कौशिक के शरीर का दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर घरवालों को सौंप दिया गया, जिसे एयर एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई भेजा गया।

    Satish Kaushik Death Reason: अभिनेता की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस सक्रिय, शुरुआती जांच में मौत का कारण...

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    बॉलीवुड के कई कलाकार सतीश कौशिक के निधन से सदमे में थे

    मुंबई में बॉलीवुड के कई कलाकार सतीश कौशिक के निधन से सदमे में थे। सभी अपने दोस्त को अंतिम श्रद्धांजलि देने श्मशान भूमि तक आए। सतीश कौशिक का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने पीछे एक बेटी और पत्नी छोड़ गए हैं।

    खबरें और भी