Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Satish Kaushik: हांगकांग में 'कैलेंडर' को देख जब खोल दिये थे होटल के दरवाजे, विदेशों में मशहूर थे सतीश कौशिक

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 01:11 PM (IST)

    Satish Kaushik Death सतीश कौशिक ने कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाये हैं। कॉमेडियन की छवि में कैद सतीश ने अपने करियर में संजीदा और नकारात्मक भूमिकाओ ...और पढ़ें

    Satish Kaushik Death Mr India Actor was famous in Hong Kong. Photo- Instagram
    Satish Kaushik Death Mr India Actor was famous in Hong Kong. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक नहीं रहे। गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में पहुंचा दिया। निधन से कुछ घंटे पहले जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए सतीश के निधन की खबर से सभी स्तब्ध हैं।

    सिनेमा की दुनिया में लगभग 4 दशक बिता चुके सतीश कौशिक की गिनती उन कलाकारों में की जाती है, जिन्होंने अभिनय के साथ लेखन और निर्देशन में भी अपना जौहर दिखाया। फिल्मों की चमचमाती दुनिया से होने के बावजूद उन्हें सादगी और हंसमुख व्यवहार के लिए याद किया जा रहा है। उनके करीब रहे लोग सोशल मीडिया के जरिए यादों को ताजा कर रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा लेखक असीम छाबड़ा ने साझा किया है।

    लगी सेल्फी लेने वालों की लाइन

    2014 का एक किस्सा शेयर करते हुए असीम लिखते हैं- हांगकांग में हम लोगों का एक ग्रुप टैक्सी पकड़ने की कोशिश कर रहा था। सतीश चल नहीं पा रहे थे तो एक होटल के बाहर बेंच पर बैठ गये। होटल का गार्ड एक सिख था, जिसने सतीश को पहचान लिया और हम सबको होटल की लॉबी में बैठने के लिए जगह देकर खुद टैक्सी बुलाने चला गया। सतीश को देखकर कई भारतीय वहां सेल्फी लेने के लिए पहुंच गये। वो बाहर भी स्टार थे।

    अंग्रेजी में तंग था हाथ

    असीम आगे बताते हैं कि सतीश कौशिक बेहद साधारण पृष्ठभूमि के थे और अक्सर इसके बारे में बातें करते थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के समय उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। एक बार एलकाजी (वेटरन थिएटर डायरेक्टर) की सलाह पर सतीश एडवर्ड बॉन्ड का प्ले सेव्ड (Saved) देखने चले गये। अगले दिन उन्होंने एलकाजी से कहा कि उन्होंने सावेड (Sa-ved) देख लिया है। एलकाजी मुस्कुराकर रह गये।

    खबरें और भी

    ब्रिक लेन में निभाया ये किरदार

    असीम लिखते हैं कि सतीश एक बेहतरीन कलाकार थे, मगर वो कॉमेडियन की छवि में कैद होकर रह गये। ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन उनके जबरदस्त अभिनय की मिसाल है। इस फिल्म में उन्होंने तनिष्ठा चटर्जी के पति का किरदार निभाया था, जो एब्यूसिव है। यह एक मुश्किल किरदार था और सतीश ने इसमें कई बारीकियां दिखायीं।

    2007 में रिलीज हुई ब्रिक लेन का निर्देशन सारा गैवरोन ने किया था। यह इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित थी, जिसे ब्रिटिश लेखक मोनिका अली ने लिखा था। फिल्म की कहानी अमेरिका में हुए आतंकी हमलों के बाद बदले हालात पर आधारित थी और लंदन में शूट हुई थी। यह फिल्म क्रिटिकली सफल रही थी।