Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अनुपम खेर ने कहा- बनाना चाहते थे फिल्म

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 01:05 PM (IST)

    Satish Kaushik Death Reaction फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है। अब उनके निधन पर कई कलाकारों ने दुख जताया है। इसमें अनु ...और पढ़ें

    Satish Kaushik Death Reaction: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।
    Satish Kaushik Death Reaction: सतीश कौशिक फिल्म अभिनेता थे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Death Reaction: फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर 9 मार्च को जंगल में लगी आग की तरह फैली। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक जताया है। इसमें अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल है। अनुपम खेर ने मीडिया से सतीश कौशिक के घर के बाहर बात करते हुए कहा कि सतीश कौशिक उनकी तरह मिडिल क्लास से थे और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर नाम कमाया था। उन्होंने यह भी कहा कि सतीश कौशिक ने हाल ही में एक फिल्म का निर्देशन किया था और वह उन्हें लेकर एक नाटक बनाना चाहते थे।

    सतीश कौशिक दूसरी फिल्म बनाने की सोच रहे थे

    अनुपम खेर कहते हैं, 'उन्होंने कभी भी कोई मेडिकल कंडिशन की शिकायत नहीं की थी। यह अनहोनी अचानक हो गई है। वह मेरी तरह मिडल क्लास से थे और उन्होंने अपने बलबूते से फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी मेहनत से नाम कमाया था। अभी उनकी फिल्म कागज 2 पूरी हुई थी। दूसरी फिल्म बनाने की सोच रहे थे। 2 यंग लोगों को लेकर नाटक करना चाहते थे।'

    Satish Kaushik: जब प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को शादी के लिए सतीश कौशिक ने किया था प्रपोज, बोले- इस बच्चे को...

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सतीश कौशिक को जावेद अख्तर की होली पार्टी में स्पॉट किया गया था  

    इसके पहले सतीश कौशिक को जावेद अख्तर की होली पार्टी में स्पॉट किया गया था। वे शबाना आजमी, जावेद अख्तर, अली फजल और रिचा चड्डा के साथ फोटो क्लिक कराते भी नजर आए। उनके चेहरे पर सदाबहार स्माइल भी थी।

    Satish Kaushik: इस गहरे गम से जूझते रहे थे सतीश कौशिक, हंसी के पीछे अपने दर्द को दुनिया से यूं छुपाया...

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सतीश कौशिक का दिल्ली के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है

    गौरतलब है कि सतीश कौशिक 7 तारीख को मुंबई में होली मनाने के बाद 8 मार्च को अपने परिवार के संग दिल्ली में होली मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट भी कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। सतीश कौशिक का दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। अब उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाया जाएगा। इसके बाद आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी वंशिका है।

    खबरें और भी