विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SatyaPrem Ki Katha से कार्तिक आर्यन ने कियारा आडवाणी संग शेयर कर दी ऐसी फोटो, फैंस को आ गया मिनी हार्ट अटैक

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 13 Jun 2023 12:40 PM (IST)

Kartik Aaryan- Kiara Advani Wedding Photo कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

Kartik Aaryan- Kiara Advani Wedding Photo, Instagram
Kartik Aaryan- Kiara Advani Wedding Photo, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan- Kiara Advani Wedding Photo: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज के लिए कमर कस रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस की तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सत्यप्रेम की कथा की एक फोटो शेयर की। तस्वीर में शादी का सीन दिख रहा है, लेकिन कार्तिक, कियारा और वेडिंग का बैकग्राउंड बिल्कुल किसी सेलिब्रिटी वेडिंग की तरह लग रहा है।

वेडिंग फोटो देख भ्रम में पड़े फैंस

सोशल मीडिया पर जैसे ही कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ये फोटो सामने आई है। एक पल के लिए फैंस कन्फ्यूज हो गए। कुछ लोगों को लगा कि कार्तिक ने शादी कर ली है और फैंस को सीधा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बता रहे हैं। ऐसे ही कमेंट्स कियारा के अकाउंट पर भी पड़े, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

फैन को आया मिनी हार्ट अटैक

कार्तिक आर्यन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "अरे मुझे लगा कि शादी हो गई इनकी।" एक अन्य यूजर ने कहा, "पहले तो मैं कन्फ्यूज हो गया।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "मुझे लगा कार्तिक की भी शादी हो गई, मिनी हार्ट अटैक।"

सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई टांग खिंचाई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस तस्वीर पर कुछ फैंस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लेते हुए भी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा, "भाई अभी सिद्धार्थ का कॉपीराइट आएगा इस पोस्ट पर।" एक अन्य यूजर ने कहा, "सिद्धार्थ कह रहे होंगे- गद्दारी करबे...।"

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कब रिलीज होगी सत्यप्रेम की कथा

सत्यप्रेम की कथा की रिलीज की बात करें तो फिल्म इस साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।