Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SatyaPrem Ki Katha: इमोशनल हुए कार्तिक और कियारा, फिल्म के लिए लोगों का प्यार देखकर कही दिल की बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 10:50 AM (IST)

    Kiara Advani Kartik Aaryan Film SatyaPrem Ki Katha रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म को लोगों ...और पढ़ें

    Kiara Advani, Kartik Aaryan Film SatyaPrem Ki Katha, Instagram
    Kiara Advani, Kartik Aaryan Film SatyaPrem Ki Katha, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani, Kartik Aaryan Film SatyaPrem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले है। पहले दिन ही फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। फैंस से मिले इस सपोर्ट ने कार्तिक और कियारा की खुशी को दोगुना कर दिया है। दोनों ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

    सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की खूबसूरत जोड़ी लीड रोल में है। फिल्म के गाने इसकी जान है। वहीं, रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ हुई। लोगों ने सत्यप्रेम की कथा की कहानी और सोशल मैसेज को पसंद किया।

    खुशी से झूम उठे कार्तिक- कियारा  

    सत्यप्रेम की कथा को मिले इतने प्यार के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने फैंस के लिए पोस्ट शेयर किया। दोनों स्टार्स ने फैंस के इस साथ और अपनेपन के लिए आभार जताया।

    इमोशनल हुईं कियारा

    कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में नोट शेयर करते हुए कहा, "फिल्म को मिले रिव्यू पढ़कर बेहद इमोशनल महसूस कर रही हूं। कथा मेरे लिए एक खास किरदार है, जो सोशल मैसेज देती है और आज आप सभी को उसे इतना प्यार देते हुए देखकर मेरे दिल भर गया है।"

    खबरें और भी

    भगवान के दर्शन करने पहुंचे एक्टर

    कार्तिक आर्यन भी सत्यप्रेम की कथा को मिले प्यार से गदगद हैं। एक्टर रिलीज के बाद भगवान का शुक्रिया अदा करने सीधा सिद्धिविनायक मंदिर गए। उन्होंने अपने इस टेंपल विजिट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में कहा, "आप सभी का सच्चा प्यार पाकर बेहद खुश हूं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    पहले दिन फिल्म ने कमाए कितने करोड़  

    सत्यप्रेम की कथा के बॉक्स ऑफिस बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन शानदार बिजनेस किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सत्यप्रेम की कथा ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के साथ ही 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो एक SPKK की अच्छी शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है।