यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SatyaPrem Ki Katha के ट्रेलर पार्टी में कियारा आडवाणी ने ढहाया कहर, बला की खूबसूरत बन फिर चुराया फैंस का दिल
SatyaPrem Ki Katha Actress Kiara Advani Video सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया। जिसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। SatyaPrem Ki Katha Actress Kiara Advani Video: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ट्रेलर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन फैंस के लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया।
सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिलीज के बाद कुछ ही देर में ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ट्रेलर की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए सोमवार शाम अपने घर पर एक पार्टी भी रखी।
पार्टी की रौनक बने कार्तिक और कियारा
सत्यप्रेम की कथा की इस पार्टी में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन हाइलाइट रहें। दोनों ने अपनी एंट्री के साथ ही सबका ध्यान खींचना शुरू कर दिया। पार्टी में कार्तिक यलो कलर की शर्ट और ब्लू जींस में पहुंचे।
View this post on Instagram
कियारा ने खींचा सबका ध्यान
वहीं, कियारा आडवाणी ने बीज कलर की लॉन्ग स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ खुद को स्टाइल किया। इस पूरे लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी में कियारा के एंट्री करते ही पैपराजी की कैमर उनकी तरफ मुड़ गए। कियारा आडवाणी भी पार्टी में जाने से पहले पैपराजी के लिए रुकीं और कुछ फोटो क्लिक करवाई। यहां देखें कियारा का वीडियो...
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म ?
सत्यप्रेम की कथा की रिलीज की बात करें तो फिल्म इस साल 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सत्यप्रेम की कथा को समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सत्यप्रेम की कथा से पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी बीते साल की रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
खबरें और भी
View this post on Instagram
जब विवादों में फंसी फिल्म
बता दें कि फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा था, जिसे बाद में बदलकर सत्यप्रेम की कथा कर दिया गया। दरअसल, कुछ समुदायों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। जिसके बाद मेकर्स को टाइटल बदलने का फैसला लेना पड़ा।