'मैं अपनी कलाई काट...' Sayani Gupta के फिल्मों में आने से नाराज थीं उनकी मां, दे डाली थी धमकी
अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने खुलासा किया है कि उनकी मां उनके अभिनय करियर के खिलाफ थीं। जब सयानी ने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर एफटीआईआई में दाखिला लिया, ...और पढ़ें
-1769083454961_m.webp)
सयानी गुप्ता को मां ने दी थी धमकी (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
फोर मोर शॉट्स 4 में नजर आई थीं एक्ट्रेस
सयानी गुप्ता को मां ने दी थी धमकी
काफी समय तक एक्ट्रेस ने छुपाई ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) को हाल ही में फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 में देखा गया था। एक्ट्रेस को अपने किरयर में कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही देखा गया लेकिन उनके सभी रोल तारीफ के काबिल हैं। एक्ट्रेस को लीग से हटकर किरदार करने के लिए जाना जाता है और उनकी गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेज में होती है।
एक महीने तक नहीं की थी बात
अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और इस फील्ड के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहती थीं। हालांकि उनकी मां इसमें बिल्कुल भी सपोर्टिव नहीं थीं। फिल्मों में आने के लिए सयानी ने अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी, इससे उनकी मां बहुत नाराज हुईं। सयानी ने 'साइरस सेज' कार्यक्रम में बातचीत के दौरान बताया कि एक्टिंग की पढ़ाई के लिए जब उन्होंने FTII में दाखिला लिया तो उनकी मां ने एक महीने तक उनसे बात नहीं की।
यह भी पढ़ें- Four More Shots Please Season 4 Trailer: आखिरी वैकेशन पर निकलेगा गर्ल गैंग, इस दिन रिलीज हो रही सीरीज
View this post on Instagram
मां ने बेटी को दी थी धमकी
सयानी ने एफटीआईआई के उन शुरुआती दिनों को याद किया जब उन्होंने दाखिला लिया था। एक्ट्रेस ने कहा , 'मेरी मां ने मुझसे कहा कि मैं अपनी कलाई काट लूंगी अगर तुम वहां गई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मैं बोर हो गई थी। उस एक साल मैंने पैसे तो बहुत कमाएं क्योंकि मुझे काम करना अच्छा लगता था लेकिन ये मैंने अपनी पूरी जिंदगी के लिए नहीं चुना था।'
सयानी ने बताया कि उनकी मां उन्हें थिएटर प्रैक्टिस करने नहीं जाने देती थीं और कमरे में लॉक कर देती थीं। उनके दिमाग में एक्ट्रेस को लेकर एक बहुत गंदी इमेज थी और वो उन्हें प्रॉस्टिट्यूट बुलाती थीं। सायनी ने बताया कि एडमिशन के कुछ सालों तक उन्होंने अपनी मां को इस बारे में पता ही नहीं लगने दिया।
इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
सयानी ने 2012 में फिल्म Second Marriage.com से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें साल 2015 में मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ में अपने स्पोर्टिंग रोल के लिए खूब पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने फैन, जॉली एलएलबी 2 और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों में भी काम किया।