Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selena Gomez: अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज का छलका दर्द, कहा- शायद इस वजह से कभी न बन पाऊं मां

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 12:05 AM (IST)

    Selena Gomez सिंगर सेलेना गोमेज सिर्फ 30 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में सेलेना गोमेज ने एक मैगजीन के कवर ...और पढ़ें

    selena gomez revealed that she might never be able to become a mother because of this reason. Photo Credit/Instagram
    selena gomez revealed that she might never be able to become a mother because of this reason. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। लूज यू टू लव मी, स्लो डाउन, बैड लायर जैसे कई सुपरहिट सांग्स गाने वाली अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज ने हाल ही में अपनी नई डॉक्यूमेंट्री 'माई माइंड एंड मी' में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। कम उम्र में हॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल करने पॉप सिंगर सेलेना ने 2020 में इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन के दौरान अपने फैंस को ये बताया था कि वह बायपोलर डिसऑर्डर की बीमारी से जूझ रही है। सेलेना ने ये भी बताया कि वह कई चीजों से गुजरी, उसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर है। अब हाल ही में एक्ट्रेस एंड सिंगर सेलेना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द व्यक्त करते हुए बताया कि शायद वह कभी भी मां नहीं बन पाए।

    सेलेना गोमेज ने कहा-इस वजह से शायद कभी मां न बन पाऊं।

    फॉक्स न्यूज में छपी खबर के मुताबिक सेलेना हाल ही रोलिंग स्टोन के मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई थीं। इस दौरान पॉप स्टार ने अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में काफी चीजें डिस्कस की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेना ने ये भी बताया कि वह अपना परिवार बढ़ाना पसंद करेंगी, लेकिन ये शायद उनकी मेडिकेशन की वजह से डेंजरस हो सकता है। सेलेना ने इस बातचीत के दौरान उस समय को भी याद किया जब वह अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए गई थीं, जोकि प्रेग्नेंसी के लिए काफी ट्राय कर रही थीं। अमेरिकन सिंगर ने बताया कि वह अपनी दोस्त को ऐसे देखकर वह अपनी कार में जाकर रोने लगीं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि वह कभी भी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

    बायपोलर डिसऑर्डर के अलावा इस डिजीज से भी जूझ चुकी हैं सेलेना गोमेज

    सेलेना ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि बायपोलर डिसऑर्डर की दवाई की वजह से बेबी पैदा करना उनके और बेबी दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2014 में पॉप सिंगर को ल्यूपस डिजीज के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर बाद में एक्ट्रेस की किडनी ट्रांसप्लांट की गई, जोकि उन्हें उनकी दोस्त ने दी थी। आपको बता दें कि अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज की हाल ही में एपल टीवी पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई है, जिसका टाइटल 'माई माइंड एंड मी' है, इस डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस की जिंदगी में आने वाले हर उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है। आपको बता दें कि सेलेना गोमेज का नाम जस्टिन बीबर से लेकर प्रियंका के हसबैंड निक जोनस, ऑर्लैंडो ब्लूम जैसे कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है।

    यह भी पढ़ें: Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण का पोस्टर देख रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत, पठान एक्ट्रेस को कहनी पड़ी ये बात

    यह भी पढ़ें: KGF 2 VS Pathaan: सिर्फ एक वजह से 'केजीएफ 2' की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती है शाह रुख खान की पठान

    खबरें और भी