Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Selfiee Kudiyee Ni Teri Song: अक्षय-मृणाल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लगाई आग, रिलीज हुआ नया गाना

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 12:46 PM (IST)

    Selfiee Song Kudiyee Ni Teri Out अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का हाल ही में टीजर जारी किया गया था जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। वहीं इसका पहला गना मैं ...और पढ़ें

    Photo Credit : Selfiee Song Kudiye Ni Teri
    Photo Credit : Selfiee Song Kudiye Ni Teri

    नई दिल्ली, जेएनएन। Selfiee Song Kudiyee Ni Teri Song Out Now: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी भी लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। 'सेल्फी' में दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में 'सेल्फी' का टीजर और उसका पहला गाना रिलीज हुआ है। वहीं, अब इसका दूसरा गाना 'कुड़िए नी तेरी' रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है।

    गाने में मृणाल संग दिखी अक्षय की सिजलिंग केमेस्ट्री

    'सेल्फी' का दूसरा गाना 'कुड़िए नी तेरी' रिलीज हो गया है। इस गाने को अक्षय कुमार और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। गाने में अक्षय और मृणाल की सिजलिंग केमेस्ट्री आग लगाती नजर आ रही है। ये बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग है। गाने में मृणाल को देखकर अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 'सेल्फी' में उनका कैमियो होने वाला है। 'कुड़िए नी तेरी' सॉन्ग में मृणाल काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

    24 फरवरी ​को रिलीज होगी 'सेल्फी'

    आपको बता दें कि राज मेहता के निर्देशन में बनी 'सेल्फी' फिल्म 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें इमरान हाशमी और अक्षय कुमार हैं। इस मूवी में अक्षय और इमरान के अलावा नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी नजर आने वाली हैं।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अक्षय

    अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'सेल्फी' के अलावा वो अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके अलावा एक्टर टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में होंगे। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे है। दोनों एक्शन फिल्में करने में विख्यात है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

    खबरें और भी