विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरियन SRK से मिलने के लिए हो जाएं तैयार, टीजर देख ‘मैं हूं ना’ की यादें हो जाएंगी ताजा

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sun, 02 Feb 2025 01:01 PM (GMT+05:30)

कोरियन शोज के दिवानों के लिए नया शो जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस बार ऑडियंस को सीरीज में ...और पढ़ें

कोरियाई वर्जन में नजर आएंगे शाह रुख खान (Photo Credit- X)
कोरियाई वर्जन में नजर आएंगे शाह रुख खान (Photo Credit- X)

HighLights

  1. कोरियाई वर्जन में नजर आएंगे शाह रुख खान
  2. हाल ही में रिलीज हुआ सीरीज का धांसू टीजर
  3. फराह खान की फिल्म मैं हूं ना से मिलती है कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Undercover High School: कोरियन ड्रामा यानी के-ड्रामा का क्रेज भारत में खूब देखने को मिलता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई स्क्विड गेम सीरीज को भारतीय दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। इस बीच एक लेटेस्ट कोरियन ड्रामा की चर्चा तेज हो गई जिसके पीछे की वजह बॉलीवुड की किंग शाह रुख खान हैं।

हाल ही में कोरियन एक्शन-कॉमेडी शो ‘अंडरकवर हाईस्कूल’ का टीजर रिलीज हुआ है और किंग खान के फैंस को इसमें उनके निभाए एक किरादर की झलक देखने को मिल रही है। दरअसल, 2004 में आई शाह रुख की सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ की तुलना इस सीरीज से होने लगी है।  

कैसा है सीरीज का टीजर?

7 जनवरी को रिलीज हुए इस टीजर में कोरियन एक्टर और सिंगर सियो कांग जून एक खुफिया एजेंट को रोल में दिखाई दे रहे हैं। उन्हें कुछ कारणों से डिमोट कर दिया है और अब वो वह एक हाईस्कूल स्टूडेंट के रूप में अंडरकवर मिशन पर है। टीजर के सामने आते ही फैंस ने इसमें किंग खान के किरदार मेजर राम प्रसाद शर्मा को ढूंढ लिया है।

Photo Credit- Instagram

टीजर पर भारतीय फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो कोरियन मैं हूं ना लग रहा है!' वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'कोरियन मेजर राम प्रसाद शर्मा मिल गया, अब मिस चांदनी कहां हैं?' कोरियन शो ‘अंडरकवर हाईस्कूल’ का निर्देशन चोई जंग इन ने किया है और यह 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- 'मुझे कहीं से अश्लील नहीं...' 9वीं क्लास में Mamta Kulkarni ने कराया था टॉपलेस फोटोशूट, अब तोड़ी चुप्पी

यूजर्स ने की मिस चांदनी की डिमांड

हालांकि ये पहली बार नहीं जब किसी कोरीयन शो में भारतीय फिल्म की झलक देखने को मिल रही हो। ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। कुछ यूजर्स ने ये भी कमेंट किया है कि मिस चांदनी कहां हैं? बता दें कि ‘मैं हूं ना’ में मिस चांदनी का किरदार सुष्मिता सेन ने निभाया था। अब ये तो शो देखने बाद ही पता चलेगा कि सीरीज की कहानी किस हद तक फिल्म मैं हूं ना से मेल खाती है।

Photo Credit- Instagram

मैं हूं ना के बारे में.....

साल 2004 में रिलीज हुई 'मैं हूं ना' की निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म में शाह रुख खान, सुष्मिता सेन के अलावा अमृता राव, जायद खान और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसे आर्मी ऑफिसर की कहानी होती है जो अपने भाई से मिलने के लिए उसी के कॉलेज में एडमिशन लेता है और उस दौरान उसके सामने कई मुसीबतें सामने आ जाती हैं। अब देखना है कि ये कोरीयन शो दर्शकों को इंप्रेस करने में कितना सफल होता है। 

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की फ्लॉप में कास्ट होने वाले थे शाह रुख खान, निर्देशक बने विलेन तो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।