Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan ने Ask SRK Session को लेकर किया खुलासा, बताया- कौन देता है फैंस के सवालों का जवाब

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 03:37 PM (IST)

    Shah Rukh Khan On AskSRK सोशल मीडिया पर शाह रुख खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह आस्क एसआरके सेशन के दौरान सवालों के जवाब कौन देता है। ...और पढ़ें

    शाह रुख खान AskSRK सेशन (Photo Credit: Instagram)
    शाह रुख खान AskSRK सेशन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan On AskSRK: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख ने हाल ही में अपना ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सुपरस्टार की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शाह रुख के फैंस भी उनके जन्मदिन की फोटोज और वीडियो देख कर काफी खुश हुए। अब किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि AskSRK सेशन पर फैंस के सवालों के जवाब कौन देता है।

    बता दें कि AskSRK सेशन में शाह रुख खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। ऐसे में फैंस हमेशा से ही ये जानना चाहते थे कि क्या ये आंसर उनकी टीम देती है या खुद किंग खान देते हैं। अब खुद शाह रुख ने इसकी सच्चाई बताई है।

    यह भी पढ़ें: Dunki: Shah Rukh ने शेयर किए 'डंकी' के नए पोस्टर्स, कहा- 'अपने उल्लू के पट्ठों को इस तरह इमेजिन किया था'

    कौन देता है AskSRK सेशन में जवाब

    शाह रुख खान ने अपने जन्मदिन वाले दिन एक फैन इवेंट में भाग लिया था। अब उसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाह रुख खान बता रहे हैं कि वह खुद आस्क एसआरके सेशन के दौरान फैंस के सवालों का जवाब देते हैं, न कि उनकी टीम इसका रिप्लाई करती है।

    वीडियो में शाह रुख खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'वह बहुत शर्मीले हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। आस्क एसआरके के दौरान वह जो कुछ भी लिखते हैं, वो खुद लिखते हैं, न कि उनकी टीम लिखती है।

    खबरें और भी

    इसके आगे उन्होंने कहा कि 'बहुत से लोग मुझसे यह सवाल पूछते हैं कि क्या मेरी टीम आस्क एसआरके का जवाब दे रही है। नहीं... मैं उन सभी का जवाब देता हूं। कई बार लोग सोचते हैं कि मेरे सोशल मीडिया पर लिखी गई कोई भी बात... बेशक, बात जब काम और बाकी सब चीजों की हो, तो मैं अपनी टीम की हेल्प लेता हूं।

    मैं उनसे पूछता हूं और अनुरोध करता हूं कि अगर यह फिल्म के बारे में है तो कुछ वह लिखें, लेकिन सोशल मीडिया पर मैं जो निजी बातें लिखता हूं, वह बिल्कुल मेरे द्वारा ही लिखी जाती है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की बर्थ डे पार्टी में डीजे बने रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका से सबके सामने कही ये बात, वीडियो वायरल