विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये नगमा है...'? सालों बाद ऐसे अंदाज में नजर आईं Akshay Kumar- शाह रुख खान की एक्ट्रेस, पहचानना भी हुआ मुश्किल

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:17 PM (IST)

90s के दशक की मशहूर अभिनेत्री नगमा लंबे समय बाद सिंटा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आईं। उनका बदला हुआ रूप देखकर फैंस हैरान रह गए।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा नगमा (Nagma) ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि अभी एक्ट्रेस लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं।

हाल ही में उन्हें सिनेमा और टीवी कलाकार संघ (CINTAA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा गया जहां फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं और अब प्रेस कॉन्फ्रेंस से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस ने किया नगमा को सपोर्ट

नगमा को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता था। अब उनका बढ़ा वजन देखकर फैंस ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। हालांकि कई यूजर्स 51 वर्षीय एक्ट्रेस को सपोर्ट करते भी नजर आए।

एक यूजर ने कमेंट किया,'ओएमजी, इनका वजन कितना बढ़ गया है, लेकिन फिर भी खूबसूरत लग रही हैं। पुरानी फिल्मों की याद आ रही है, इन्हें देखना बहुत अच्छा लगता था।' एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया,'ये नगमा है????'

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ManoranjanKatta (@manoranjankatta)

अक्षय-शाह रुख के साथ कर चुकी हैं काम

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'लोग हमेशा कंपेयर क्यों करते हैं? उम्र के साथ ऐसा होना नॉर्मल है। हर चीज बदलती है। इंसान, जानवर, पेड़-पौधे सबकुछ। ये नेचर है।' नगम 90s और 2000 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म बागी से डेब्यू किया था और बाद में शाह रुख के साथ किंग अंकल और अक्षय कुमार के साथ सुहाग में नजर आईं।

Nagma (1)

हिंदी फिल्मों के अलावा, नगमा ने कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। रवि किशन के साथ उनका गाना लहंगा उठा देम रिमोट से भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। उनकी आखिरी फिल्म भोजपुरी में ठेला नंबर 501 थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- शाह रुख खान को ऑफर हुई थी ओटीटी फिल्म Ghamasaan, डायरेक्टर ने बताया किंग खान ने क्यों किया मना?

यह भी पढ़ें- King के सेट से लीक हुई रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फोटो, फैंस लुक देख हुए हैरान; बोले-'काश AI न हो'