विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ज़ीरो' के हीरो शाहरुख़ और हीरोइन अनुष्का ने ऐसे मनाया आर माधवन का बर्थडे, देखिये तस्वीरें

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 04 Jun 2018 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 10:35 AM (IST)

'जीरो' के लीड एक्टर शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा ने मिलकर आर माधवन के लिए केक मंगवाया और इस ...और पढ़ें

'ज़ीरो' के हीरो शाहरुख़ और हीरोइन अनुष्का ने ऐसे मनाया आर माधवन का बर्थडे, देखिये तस्वीरें
'ज़ीरो' के हीरो शाहरुख़ और हीरोइन अनुष्का ने ऐसे मनाया आर माधवन का बर्थडे, देखिये तस्वीरें

मुंबई। 1 जून को बॉलीवुड के क्यूट और बेहतरीन एक्टर आर माधवन अपना जन्मदिन मनाते हैं और इस साल उनका जन्मदिन मना इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक 'ज़ीरो' के सेट्स पर। जी हां, बॉलीवुड के मनु भैया ने इस बार अपना 40 वां जन्मदिन सेट्स पर काम करते हुए मनाया मगर, फ़िल्म की कास्ट ने उनका जन्मदिन बोरिंग होने नहीं दिया।

आपको बता दें कि 'जीरो' के लीड एक्टर शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा ने मिलकर आर माधवन के लिए केक मंगवाया और इस दिन को जमकर सेलिब्रेट किया। इस ख़ास दिन की तस्वीरें खुद माधवन ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं। ब्लैक टी शर्ट और कैप पहने शाह रुख़ ने माधवन को केक भी खिलाया। वहीं ब्लैक कलर के आउटफिट में अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं और कास्ट के साथ मिलकर माधवन को जन्मदिन की बधाइयां दे रही थीं। फ़िल्म के क्रू के अलावा यहां डायरेक्टर आनंद एल राय भी मौजूद थे। केक काटने के बाद इन सभी ने तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया।

यह भी पढ़ें: Box Office: टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में 'वीरे दी वेडिंग' ने छीनी 'राज़ी' की पोजिशन

 

 

 

Crazyyy Funnnn Birthdays.. oh man .. Unforgetable...

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on

आनंद एल राय और माधवन ने इससे पहले फ़िल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में भी साथ काम किया है। वैसे, माधवन को देखकर उनके उम्र का अंदाज़ा बिल्कुल नहीं होता। माधवन आज भी फिट एंड हैण्डसम नज़र आते हैं। परफेक्ट वेल बिल्ड बॉडी को बनाने के लिए वो घंटो जिम में पसीना बहाते हैं। माधवन पिछली बार साल 2016 में फ़िल्म 'साला खड़ूस' में दिखाई दिए थे जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा माधवन कुछ तमिल और तेलगू भाषी फ़िल्मों में और कुछ वेब सीरीज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं।

बतातें चलें कि इन दिनों फ़िल्म 'ज़ीरो' की टीम US में हैं और अभी एक महीने तक वहीं शूट करेगी। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस फ़िल्म में अनुष्का के अलावा कटरीना कैफ भी लीड किरदार में हैं। शाह रुख़ के साथ कटरीना और अनुष्का को एक साथ इससे पहले फ़िल्म 'जब तक है जान' में देखा गया था। अनुष्का ने तो शाहरुख़ की ही फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन तीनों को फिर से एक साथ देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा।

कहा जा रहा है कि शाह रुख़ इस फ़िल्म में डबल रोल में नज़र आएंगे जिसमें से एक किरदार एक बौने का भी है। वहीं, अनुष्का एक साइंटिस्ट के किरदार में होंगी। कटरीना कैफ फ़िल्म में एक एक्टर की भूमिका निभा रही हैं जिसे अभय देओल के केरेक्टर से प्यार होता है। इन सभी के अलावा 'ज़ीरो' में श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, जिमी शेरगिल और काजोल भी स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे। अनुष्का की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो जल्द ही वरुण धवन के साथ फ़िल्म 'सुई धागा' में दिखाई देंगी। वहीं, कटरीना कैफ आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: हाथों में हाथ लिए पति आनंद आहूजा संग एयरपोर्ट पर दिखीं सोनम कपूर, देखें ये लेटेस्ट तस्वीरें

 

 

 

टिकटें लिए बैठें हैं लोग मेरी ज़िंदगी की, तमाशा भी पूरा होना चाहिए! As promised, here’s the title of @aanandlrai ‘s film. @anushkasharma @katrinakaif @redchilliesent @cypplofficial #2ZERO18

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

इसी साल जनवरी में 'ज़ीरो' का टीज़र लांच किया गया था जिसमें शाह रुख़ के बौने अवतार को देखकर हर कोई चौंक गया था। टीज़र के बाद तो लोगों में इस फ़िल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। आप जानते ही होंगे कि एक साल बाद शाह रुख़ इस फ़िल्म के ज़रिये सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। इससे पहले वो अनुष्का के साथ साल 2017, अगस्त में फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में दिखे थे। 'ज़ीरो' इस साल 22 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।