Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    न्यूयॉर्क में बेटी सुहाना संग शॉपिंग करते नजर आए Shah Rukh Khan, साथ में फिल्म में आएंगे नजर

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 02:51 PM (IST)

    शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पिता भी हैं और इस बात का उदाहरण आपको कई बार मिल चुका होगा। हाल ही में एक्टर को बेटी स ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और सुहाना खान की फोटो हुई वायरल
    शाह रुख खान और सुहाना खान की फोटो हुई वायरल

    HighLights

    1. सुहाना संग फिल्म किंग में नजर आएंगे एक्टर
    2. न्यू यॉर्क से वायरल हो रही शाह रुख की तस्वीर
    3. फोन पर बिजी दिखीं सुहाना खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान एक डोटिंग फादर हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। हाल ही में एक्टर को बेटी सुहाना खान के साथ न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। बादशाह खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं।

    एक्टर की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर कैश काउंटर पर बिल देते नजर आ रहे हैं। वहीं सुहाना पास में खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रही हैं।

    पहले भी वायरल हुई थी तस्वीर

    शाह रुख खान इतने व्यस्त समय में भी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। हाल ही में खान्स को लंदन में क्रिकेट मैच एंजॉय करते देखा गया था। सुहाना खान बैटिंग कर रही थीं और शाह रुख खान फीलडिंग कर रहे थे। ये तस्वीर भी आग की तरह वायरल हुई थी।

    यह भी पढ़ें: रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ पार्टी करती नजर आईं Suhana Khan, वायरल हुआ वीडियो

    द आर्चीज से किया था डेब्यू

    वर्क फ्रंट की बात करें को शाह रुख खान इन दिनों अपनी अगली टाइटल फिल्म किंग की तैयारी में हैं। इस फिल्म में वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। सुहाना ने नेटफ्लिक्स पर फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। शाह रुख खान की किंग को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे और एक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को दी गई है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मार्फ्लिक्स एंटरटेनमेंट इसे मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

    खबरें और भी

    शाह रुख खान को आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान में भी नजर आएंगे। फैंस पहली बार सुहाना और शाह रुख खान को ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए बेचैन हैं।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, बेटी Suhana Khan संग मैदान पर अजमाए हाथ