यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मन्नत छोड़ किराए के घर में शिफ्ट होंगे Shah Rukh Khan, करोड़ों का बंगला खाली करने के पीछे ये है वजह?
बॉलीवुड के बादशाह इस वक्त अपनी नई फिल्म पठान 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस भी अभिनेता को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच खबर ...और पढ़ें

HighLights
- मन्नत छोड़ परिवार के साथ कहां चले SRK?
- करोड़ों का बंगला छोड़ फ्लैट में रहेगा परिवार
- सामने आई अचानक शिफ्ट होने की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अभिनेता की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान 2 को लेकर अपडेट आया था कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करने वाले हैं। अभिनेता के साथ उनका बंगला भी अक्सर लाइमलाइट में रहता है।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि सरकार की तरफ से उन्हें 9 करोड़ की रिफंड मिलने वाला है। इसके बाद अब अभिनेता और उनके परिवार के दूसरे फ्लैट में शिफ्ट होने की खबर सामने आ रही है। आइए बताते हैं कि वो लोग अपना बंगला छोड़कर दूसरे घर में रहने क्यों जा रहे हैं।
इस कारण से दूसरे घर में शिफ्ट हुआ परिवार!
मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड के सामने इस ऐतिहासिक मन्नत में रोज ही सैंकड़ों फैंस फोटो खींचने के लिए पहुंचते हैं। किंग खान का परिवार पिछले 25 सालों से बंगले में रह रहा है। शाह रुख खान ने इस बंगले को खरीदने के लिए एक साथ कई फिल्में साइन की थीं। ये बात एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुद कही थी।
.jpg)
Photo Credit- X
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, इस साल के आखिर में खान परिवार अपने घर से निकलकर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में शिफ्ट हो सकता है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मन्नत में रिनोवेशन का काम शुरू होने वाला है। बंगले का लंबे समय से रुका हुआ काम भी इसी दौरान पूरा किया जाएगा। इसके लिए अभिनेता ने कोर्ट से इजाजत भी ली है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- Pathaan 2: स्क्रिप्ट हो गई लॉक, शूटिंग शेड्यूल भी फाइनल! आ गया Shah Rukh Khan की पठान 2 से जुड़ा जरूरी अपडेट
नवीनीकरण के लिए सरकार से ली थी परमिशन
मन्नत एक ग्रेड III हेरिटेज बिल्डिंग है। ऐसे बंगले के रिनोवेशन के लिए किसी को भी पहले सरकार की इजाजत लेना जरूरी माना जाता है जिसके बाद ही वहां पर काम करना शुरू किया जा सकता है। इसको लेकर खबर आ रही है कि सरकार की तरफ से उन्हें ये इजाजत मिल गई है और अब जब नवीनीकरण कुछ ही महीनों में शुरू होने वाला है, तो शाह रुख और उनका परिवार एक नई जगह रहने वाला है। शाह रुख अपनी पत्नी गौरी और बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट बिल्डिंग की चार मंजिलों पर शिफ्ट हो रहे हैं।

Photo Credit- X
किससे किराए पर किंग खान ने लिया फ्लैट?
खबरों की मानें तो शाह रुख ने फिल्म मेकर वाशु भगनानी से ये फ्लोर्स किराए पर लिए हैं। शाह रुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भगनानी के एक्टर बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपशिखा देशमुख के साथ लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर में ये भी बताया गया कि चार मंजिलों पर न केवल खान परिवार रहेगा, बल्कि उनकी स्टाफ और सिक्योरिटी भी रहेंगे। खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि चार मंजिलों के लिए किंग खान को हर महीने 24 लाख रुपये का किराया देंगे।