विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफेयर की वजह से Shah Rukh-प्रियंका के हाथ से फिसली थी 11 साल पहले बनी यह फिल्म, चेतन भगत ने किया खुलासा

Published: Tue, 04 Nov 2025 07:26 PM (IST)

Chetan Bhagat ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिससे शाह रुख-प्रियंका को फॉलो करने वालों के कान ...और पढ़ें

अफेयर की वजह से इस रोमांटिक फिल्म में नजर नहीं आए शाह रुख-प्रियंका

अफेयर की वजह से इस रोमांटिक फिल्म में नजर नहीं आए शाह रुख-प्रियंका

HighLights

  1. अफेयर की वजह से इस रोमांटिक फिल्म में नजर नहीं आए शाह रुख-प्रियंका

  2. लेखक चेतन भगत ने किया बड़ा खुलासा

  3. उस साल की बड़ी हिट रही थी ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त था जब शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा की डेटिंग अफवाहें जोरों पर थीं। हालांकि दोनों में से किसी एक ने भी कभी इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन अफवाहों के बाद दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की, वहीं अगर कोई डायरेक्टर या फिल्ममेकर चाहता भी तो दोनों को कास्ट नहीं कर सकता था।

इस फिल्म की पहली पसंद थे शाह रुख-खान

2014 में आई अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म '2 स्टेट्स' दर्शकों के बीच हिट रही। फिल्म की दिल को छू लेने वाली कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को खूब सराहा गया। आज भी इसे रोमांटिक कॉमेडी स्टाइल की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। लेकिन इस फिल्म के लिए आलिया और अर्जुन पहली पसंद नहीं थे, बल्कि यह फिल्म शाह रुख और प्रियंका चोपड़ा को लेकर बनाई जानी थी। इस बात का खुलासा, जिस किताब 2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माई मैरिज पर यह फिल्म आधारित है, उसके लेखक चेतन भगत ने किया है।

shah rukh (2)

यह भी पढ़ें- ये क्या!! Shah Rukh Khan का 'किंग' लुक निकला Brad Pitt की कॉपी! कपड़ों से लेकर स्टाइल तक सब सेम टू सेम

चेतन भगत को हुई थी बड़ी हैरानी

चेतन ने खुलासा किया कि एक समय था जब विशाल भारद्वाज इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे थे। बातचीत के दौरान, शुरुआती नामों पर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान के नाम पर विचार किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि नए कलाकारों अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की कास्टिंग से शुरुआत में वे असंतुष्ट थे। उन्होंने आगे कहा, 'सच कहूं तो, जब उन्होंने कहा कि एक नया निर्देशक है और वह अर्जुन कपूर है और आलिया के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं तो मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था। हालांकि दोनों की परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी और मुझे सरप्राइजिंग लगी। इसने फिल्म को नयापन दिया क्योंकि वे युवा थे। अगर पुराने कलाकार होते, तो मुझे नहीं पता, शायद वे अच्छा काम करते। लेकिन यह बहुत आश्चर्यजनक था'।

shah rukh (3)

हालांकि चेतन भगत ने खुलकर यह नहीं बताया कि आखिर शाह रुख और प्रियंका को इस फिल्म में पहली पसंद होने के बावजूद क्यों कास्ट नहीं किया जा सका। लेकिन नेटिजन्स को यह समझने में देर नहीं लगी कि शायद यह उनके कथित अफेयर की वजह से हुआ था। खैर जो भी हो 2 स्टेट्स सुपरहिट रही और आलिया-अर्जुन ने की बेहतरीन परफॉर्मेंस दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था। इसमें अर्जुन और आलिया के अलावा रोनित रॉय, अमृता सिंह और रेवती भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई देसी दीवाली, मेन्यू में दिखा भारतीय स्वाद और विदेशी अंदाज का संगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।