यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan के मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन से फोटोज आईं सामने, फराह खान बोलीं- '100 साल और राज करो'
Shah Rukh Khan Birthday Celebration: सिनेमा के किंग खान शाह रुख आज 60 साल के हो गए हैं। अभिनेता के ...और पढ़ें

शाह रुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से फोटोज आईं सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
शाह रुख खान ने मनाया 60वां जन्मदिन
फराह ने शाह रुख संग शेयर की फोटो
शाह रुख की फोटोज हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) 60 साल के हो गए हैं। दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे अभिनेता का जन्मदिन हो और वह जश्न न मनाए, ऐसा हो नहीं सकता है। अभिनेता के जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी होस्ट की गई।
शाह रुख खान का मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। अभिनेता की क्लोज फ्रेंड और कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के मिड-नाइट सेलिब्रेशन से झलकियां शेयर की हैं।
शाह रुख का मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन
तस्वीरों में फराह खान, शाह रुख के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में फराह ने शाह रुख के गाल पर किस करते हुए फोटो क्लिक करवाई और दूसरी फोटो में हग करते हुए दोनों पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फराह खान ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो किंग शाह रुख... अगले 100 साल तक राज करो।"
इस दौरान शाह रुख खान बहुत कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस कैरी की है और व्हाइट टोपी लगाई है। वहीं, फराह पिंक टॉप और ब्लैक पैंट में दिख रही हैं।
View this post on Instagram
करण ने रानी संग शेयर की फोटो
करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रानी मुखर्जी के साथ पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर भी बीती रात की है और लोग मान रहे हैं कि यह शाह रुख के बर्थडे बैश की है जहां रानी भी शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में Shah Rukh Khan के पिता का था इस नाम से रेस्तरां, बॉलीवुड में डेब्यू से पहले 'किंग' करते थे ये काम
फिलहाल, बीते दिन ऐसी खबर आई थी कि शाह रुख खान अपना बर्थडे अलीबाग में सेलिब्रेट कर रहे हैं जहां फराह, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुए। फराह ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह करण के साथ क्रूज में बैठी हुई दिख रही थीं। एक वीडियो में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी दिखाई दी थीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।