यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan के करियर के लिए कलंक रही 90s की ये महाफ्लॉप, शूटिंग के बीच जेल चला गया था को-स्टार
सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन क ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान के करियर की महाफ्लॉप
- 90s के दशक में आई थी उनकी ये मूवी
- फिल्म के एक एक्टर को जाना पड़ा था जेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में राज करने वाले अभिनेता के तौर पर शाह रुख खान को जाना जाता है। 30 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में शाह रुख ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से जाना जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के किंग के करियर में एक ऐसी महाफ्लाप का नाम जुड़ा हुआ है, जो मेगा बजट होने के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इतना ही नहीं कई विवादों की वजह से ये चर्चा में रही।
शाह रुख खान के करियर की महाफ्लॉप
90 के दशक में शाह रुख खान सफलताओं के ऊंचाइयों को छू रहे थे। करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और राम जाने जैसे हिट फिल्मों के बाद 1995 में शाह रुख ने निर्देशक मुकुम आनंद की मूवी त्रिूमर्ती में काम किया। इस फिल्म में शाह रुख खान के अलावा जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे कलाकार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Kabhi Haan Kabhi Naa: Farah Khan को मिली थी Shah rukh Khan से ज्यादा फीस, वजह कर देगी हैरान

मल्टी स्टारर इस मूवी का बजट 11 करोड़ था और उस वक्त इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जो उस समय की किसी भी फिल्म के लिहाज से काफी ज्यादा था। शानदार शुरुआत के बाद नेगेटिव रिव्यू के चलते त्रिमूर्ती असफलता की भेंट चढ़ गई और इसका टोटल कलेक्शन 9 करोड़ पर जाकर सिमट गया।
खबरें और भी
.jpg)
इस तरह से ये मेगा बजट फिल्म महाफ्लॉप के तौर पर याद की जाती है। शाह रुख खान के बढ़ते करियर पर त्रिमूर्ती की असफलता ने ब्रेक लगा दिया था। अन्य कई वजह से भी त्रिमूर्ती चर्चा में रही थी।
त्रिूमर्ती से जुड़े विवाद
दरअसल त्रिमूर्ती में शाह रुख खान, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त को कास्ट किया गया था। लेकिन 1993 मुंबई बम ब्लॉस्ट की वजह से संजय को जेल हो गई थी और वह फिल्म से बाहर हो गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने इसके कुछ सीन्स की शूटिंग भी कर ली थी। बाद में आदित्य पंचोली के नाम पर मेकर्स ने विचार किया, लेकिन मुकुल आनंद ने अनिल कपूर को फाइनल कर लिया।
बताया जाता है कि गुस्साए आदित्य अनिल को त्रिमूर्ती से बाहर किए जाने का कारण मानते थे और उन्हें धमकी भरे कॉल किया करते थे। बाद में पुलिस ने पूरा मामला शांत कराया और आदित्य से माफी भी मंगवाई।
यह भी पढ़ें- King Uncle और Devdas की शूटिंग के समय अकेलेपन से जूझ रहे थे Shah rukh Khan, कहा- 'टॉप पर पहुंचकर ऐसा होता है'