विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केकेआर की जीत के बाद बेटी सुहाना संग ऐसे जश्न मनाते दिखे शाह रुख़ ख़ान, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Tue, 10 Apr 2018 06:25 AM (IST)

गौरी ख़ान ने भी सोशल साइट्स पर अपने दोस्तों के साथ इस मैच को इंजॉय करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।

केकेआर की जीत के बाद बेटी सुहाना संग ऐसे जश्न मनाते दिखे शाह रुख़ ख़ान, देखें तस्वीरें
केकेआर की जीत के बाद बेटी सुहाना संग ऐसे जश्न मनाते दिखे शाह रुख़ ख़ान, देखें तस्वीरें

मुंबई। 51 दिनों तक चलने वाले आइपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। जैसा कि आप जानते हैं कोलकाता की आइपीएल टीम कोलकाता नाइट राइदर्स (केकेआर) बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख़ ख़ान की टीम है। रविवार को केकेआर ने जीत के साथ आइपीएल के इस सीज़न की शुरुआत की।

कोलकाता में हुए इस मैच में शाह रुख़ खुद मौजूद थे। उनके साथ उनके कुछ करीबी दोस्त और परिजन भी नज़र आये। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा शाह रुख़ के छोटे बेटे अबराम और बिटिया सुहाना ख़ान ने। लाइव मैच के दौरान भी बार-बार टीवी कैमरे उन दोनों पर फोकस कर रहे थे। इस तस्वीर में आप जूही चावला के पति जय मेहता के गोद में अबराम को जबकि मोबाइल में खोई सुहाना और अनन्या पांडे को देख सकते हैं! 

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने लगाया दीपिका पादुकोण को गले, अब रैंप पर चलेंगे साथ, देखें तस्वीरें

बता दें कि रविवार को हुए आइपीएल के इस मुकाबले में बैंगलोर और कोलकाता आमने-सामने थे। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। जीत के इस आंकड़े को कोलकाता ने 18.5 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। जीत के बाद शाह रुख़ मैदान में उतर कर सेलिब्रेट करते नज़र आये। इन तस्वीरों में आप उनका उत्साह देख सकते हैं! शाह रुख़ और सुहाना के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या भी इन तस्वीरों में देखी जा सकती हैं!

बहरहाल, शाह रुख़ के लिए सीज़न की यह शुरुआत अच्छी रही है और हर बार हमने देखा है कि अपनी टीम को सपोर्ट करने शाह रुख़ मैदान तक ज़रूर पहुंचते हैं!

यह भी पढ़ें: ‘टाइम’ मैगजीन के कवर पेज पर छपने से लेकर गुमनाम मौत तक, जानिए परवीन बॉबी की ये अनसुनी बातें

गौरी ख़ान ने भी सोशल साइट्स पर अपने दोस्तों के साथ इस मैच को इंजॉय करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। यह मैच ख़ान परिवार और केकेआर के चाहने वालों के लिए काफी ख़ास था और केकेआर की इस जीत ने सबको सेलिब्रेट करने का मौका दे दिया है।