Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan ने पत्नी और बेटी के साथ 'मन्नत' में मनाया 59वां जन्मदिन, गौरी खान ने शेयर की प्यारी फोटो

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 08:32 PM (IST)

    Shah Rukh Khan आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सुहाना खान ने अपने डैडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अब गौरी खान ने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

    शाह रुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से फोटो आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शाह रुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से फोटो आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 59 साल के हुए शाह रुख खान
    2. मन्नत में सेलिब्रेट हुआ जन्मदिन
    3. गौरी ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 59 साल की उम्र में भी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का आकर्षण 90 दशक जितना तेज है। 1992 में जब अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उनके पास एक चीज थी, वो अभिनेता बनने का पैशन था। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब होकर मन्नत के बाहर घंटों राह तकते हैं। 

    शाह रुख खान हर साल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज वह 59 साल के हो गए और सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच लोग यह देखने के लिए बेताब थे कि बॉलीवुड के बादशाह ने अपना 59वां जन्मदिन कैसे मनाया। अब उनकी पत्नी गौरी खान ने पहली झलक दिखाकर फैंस का दिल खुश कर दिया है।

    शाह रुख ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

    बीती रात को शाह रुख खान ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच जन्मदिन का जश्न मनाया है। इसकी झलक उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। पहली फोटो में किंग खान अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके अगल-बगल पत्नी और बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) खड़ी हैं। 

    यह भी पढ़ें- एक टाइम पर Shah rukh Khan की हीरोइन बनने वाली थीं अमीषा पटेल, Secretary की गलती की वजह से हाथ से निकला रोल

    Shah Rukh khan wife

    Shah Rukh khan wife Gauri Khan and daughter Suhana Khan- Instagram

    शाह रुख-गौरी की थ्रोबैक फोटो

    ऑल ब्लैक लुक में शाह रुख खान बहुत हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने कैप भी लगाई है। वहीं, पत्नी गौरी सलवार-सूट में दिख रही हैं, जबकि सुहाना साड़ी पहनकर अपना ग्लैमर बिखेर रही हैं। गौरी ने पति के साथ एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा-

    खबरें और भी

    कल रात दोस्तों और परिवार के साथ एक यादगार शाम। जन्मदिन की शुभकामनाएं शाह रुख खान।

    अनन्या पांडे ने लुटाया प्यार

    शाह रुख की बर्थडे पार्टी की फोटो देख सेलिब्रिटीज ने प्यार लुटाया है। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने कमेंट में ढेर सारी हार्ट इमोजी शेयर की है। सुहाना खान ने भी हार्ट इमोजी के जरिए अपने पापा पर प्यार लुटाया है। हुमा कुरैशी समेत सेलेब्स और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    Suhana Khan

    डैडी के लिए सुहाना खान का पोस्ट

    पापा शाह रुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सुहाना खान ने चार थ्रोबैक फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में किंग खान नन्ही सुहाना और आर्यन के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। ये तस्वीरें दिल को छू लेने वाली हैं।

    Suhana Khan 

    शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग (King) में नजर आएंगे जो 2026 में रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- जब खलनायक बन Shah Rukh Khan ने पैदा किया 'डर' का माहौल, 'बादशाह' के आगे खौफ खाया करते थे हीरो