यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dunki: शाह रुख खान ने 'डंकी' को लेकर किया बड़ा वादा, 'जवान' और 'पठान' के सिक्वेल पर भी तोड़ी चुप्पी
शाह रुख खान ने बर्थडे पर फैंस के साथ मुलाकात की। एक्टर ने उनके साथ बैठकर डंकी लेकर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने पठान 2 और जवान 2 को लेकर भी अपडेट द ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान ने अपने बर्थडे पर फैंस को शानदार तोहफा दिया। एक्टर ने अपनी मच अवेडेट फिल्म डंकी का टीजर (डंकी ड्रॉप 1) रिलीज किया। वहीं, अब एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है।
शाह रुख खान ने बर्थडे पर फैंस के साथ मुलाकात की। एक्टर ने उनके साथ बैठकर डंकी लेकर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने पठान 2 और जवान 2 को लेकर भी अपडेट दी। एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि क्या वो इन फिल्मों के सीक्वल पर काम कर रहे हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- राजकुमार हिरानी की दो सुपरहिट फिल्मों का ऑफर ठुकराने के बाद, Dunki के लिए हाथ कटवाने को भी तैयार थे शाह रुख खान
डंकी को लेकर किया ये दावा
मुंबई में फैन इवेंट के दौरान ने डंकी को लेकर खुलकर बात की। एक्टर ने अपनी फिल्म को लेकर दावा कि ये दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। इस बार एंटरटेनमेंट का डोज पठान और जवान से भी ज्यादा होगा यानी डंकी, पठान और जवान को भी पीछे छोड़ने वाली है।
.jpeg)
पठान और जवान का सिक्वेल
शाह रुख खान ने कहा, मेरे लिए जवान 2 बनाना बेहद आसान है। मैं आज एटली को फोन करूंगा और वो खुशी-खुशी इसे बनाएगा, मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं आप सभी के लिए नया सिनेमा बनाना चाहता हूं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dunki Teaser: शाह रुख खान की 'डंकी' में विक्की कौशल की एंट्री ने दिया सरप्राइज, ट्विटर पर ट्रेंड हुए एक्टर
क्या बोले शाह रुख खान ?
शाह रुख खान ने इसके बाद डंकी को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, "डंकी इतना एंटरटेनमेंट करेगी, मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत सारे लोगों को एंटरटेन करेगी। डंकी लोगों को जवान और पठान से भी ज्यादा एंटरटेन करेगी। शाह रुख खान ने इवेंट में ये भी बताया कि डंकी को बनाने में लगभग 2 से 3 साल लगे हैं।"
looks like SRK doesn't want to do sequel or franchises , he gives his reason for the same too #SRKDay #HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/8BtkB0CMnk
— Aryan (@tumhidekhonaa) November 2, 2023
कब रिलीज होगी डंकी ?
डंकी में शाह रुख खान लीड रोल निभा रहे हैं। उनके साथ फीमेल लीड में तापसी पन्नू हैं। इनके अलावा स्टार कास्ट में बोमन ईरानी, विक्रम कोचर,अनिल ग्रोवर, दिया मिर्जा, सतीश शाह और धर्मेंद्र शामिल हैं। डंकी पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें शाह रुख खान और राजकुमार हिरानी साथ में कान कर रहे हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।