Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan ने गणतंत्र दिवस पर दी फैंस को बधाई, बोले- देश के लिए क्या कर सकते हो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 08:30 PM (IST)

    Shah Rukh Khan On Republic Day शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने गणतंत्र दिवस के मौके पर फैंस शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा देश के लिए क्या क ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan, Republic Day, Pathaan, Shah Rukh Khan Tweet, Pathaan Box Office Collection, Republic Day 26 january
    Shah Rukh Khan, Republic Day, Pathaan, Shah Rukh Khan Tweet, Pathaan Box Office Collection, Republic Day 26 january

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan On Republic Day: बॉलीवुड के पठान यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। पठान ने पहले दिन 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 26 जनवरी के मौके पर एक्टर ने शाम होते-होते फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

    शाह रुख खान ने गणतंत्र दिवस की बधाई

    एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'देश के लिए क्या कर सकते हो...सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।  हमें वह सब संजोना चाहिए, जो हमारे संविधान ने हमें दिया है और अपने देश को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएं। जय हिन्द.' शाहरुख के इस ट्वीट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।  

    पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    किंग खान की पठान ने कमाई के मामले में पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अपना नया रिकॉर्ड बनाया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का बिजनेस की कमाई की है और वर्ल्ड वाइल्ड 100 करोड़ की कमाई की है।

    दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन और बढ़ा दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    शाह रुख की आने वाली फिल्में

    बता दें, शाह रुख खान अब जल्द फिल्म 'डंकी' और 'जवान' में नजर आएंगे। ये फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। 'जवान' को एटली बना रहे हैं, तो 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।

    यह भी पढ़ें- एक्टर Sharwanand ने रचाई रक्षिता संग रचाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Elimination: बिग बॉस से इन दो कंटेस्टेंट्स का कटने वाला है पत्ता, डबल एलिमिनेश की लटकी तलवार