Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suhana Khan: ब्वॉयफ्रेंड ने चीट किया तो क्या करेंगी शाह रुख खान की बेटी, हैरान कर देगा सुहाना खान का जवाब

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 11:05 PM (GMT+05:30)

    Suhana Khan सुहाना खान ( Suhana Khan ) जल्द फिल्म द आर्चीज ( The Archies ) से डेब्यू करने वाली है । इस मूवी में सुहाना वेरोनिका लॉज का किरदार निभा ...और पढ़ें

    Suhana Khan The Archies Photo Credit Instagram
    Suhana Khan The Archies Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली है सुहाना खान
    2. सुहाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा
    3. इस साल दिसंबर में रिलीज होगी 'द आर्चीज'

     नई दिल्ली, जेएनएन। Suhana Khan: शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान  (Suhana Khan) भी जल्द पापा की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाने वाली है। फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली है। इस मूवी में सुहाना वेरोनिका लॉज का किरदार निभाती नजर आएंगी। मालूम हो कि यह फिल्म मशहूर कॉमिक बुक आर्चीज पर आधारित है।

    बॉयफ्रेंड ने चीट किया तो क्या करेंगी सुहाना खान?

    सुहाना खान हाल ही में वोग को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म और कुछ पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए है। फिल्म के बारे में बातचीत के दौरान हाल ही में जब सुहाना से पूछा गया कि वह क्या करेंगी अगर कभी उनका बॉयफ्रेंड किसी और को ऑनलाइन अप्रोच करता पकड़ा गया?

    View this post on Instagram

    A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

    इस सवाल के जवाब में किंग खान की बेटी सुहाना खान ने कहा कि, वेरोनिका ( फिल्म का किरदार) के पास पहले ही लड़कों की एक लंबी लिस्ट है जो उसके पीछे हैं। वह भी दूसरे लड़कों को संपर्क करना शुरू कर देगी। सुहाना खान ने बताया कि जहां वेरोनिका इन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती है। हालांकि  वह रियल लाइफ में इसके बिलकुल अलग है। सुहाना ने बतया अगर ऐसा हुआ तो "मैं तो उसे डंप कर दूंगी क्योंकि मैं उस तरह की लड़की हूं जो वन वुमेन मैन वाले कॉन्सेप्ट में यकीन करती हूं।"

    कब रिलीज होगी 'द आर्चीज'

    फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर भी डेब्यू करेंगी। बता दें कि 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। पहले इस फिल्म रिलीज डेट 24 नवंबर बताई जा रही थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

    जोया अख्तर की पांचवीं फुल लेंथ फिचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने लक बाय चांस, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय बनाई थी। उन्होंने बॉम्बे टॉकीज, लस्ट स्टोरीज और घोस्ट स्टोरीज में शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है। आखिरी दो का प्रीमियर भी नेटफ्लिक्स पर हुआ।

    खबरें और भी