Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने काउच पर बैठ कर दिया ऐसा पोज, मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 05 May 2023 12:29 AM (IST)

    सुहाना खान ने अपनी हायर स्टडीज न्यूयॉर्क से पूरी की है। यही वजह है कि इस जगह से शाह रुख खान की बेटी एक खास लगाव है। सुहाना खान थिएटर शोज भी कर चुकी ह ...और पढ़ें

    Photo Credit: Suhana Khan Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Suhana Khan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suhana Khan Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहाना खान इंडस्ट्री की उन स्टार किड्स में से हैं, जो डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। शाह रुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

    सुहाना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के साथ फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच सुहान ने अपनी न्यूयॉर्क डायरीज से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    काउच पर बैठ पोज देती नजर आईं सुहाना

    सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी न्यूयॉर्क डायरीज से कुछ फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सुहान ब्लैक कलर का आउटफिट पहने काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह कैमरे के सामने देखकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी स्माइल फैंस को क्रेजी बनाने के लिए काफी है। इस ब्लैक आउट फिट के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। सुहाना का मिनिमल मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

    कहां है सुहाना का हैप्पी प्लेस

    सुहाना खान दूसरी तस्वीर में हैप्पी प्लेस नोवेल की झलक दिखाई है। इस तस्वीर को देखरक साफ समझा जा सकता है कि वह इस वक्त इस नोवेल को पढ़ रही हैं। इसी के साथ ही तीसरी फोटो में उन्होंने एक लोकल स्टोर की झलक दिखाई है। इस स्टोर में फूलों से लेकर कई अन्य डेली यूज प्रोडक्ट आपको देखने को मिलेंगे। चौथी और आखिरी फोटो में उन्होंने कई सारी किताबें शेयर की हैं। इसमें आपको बर्डमैन से लेकर इंसेप्शन टू द गॉडफादर 3 तक की किताबें देखने को मिलेंगी। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन्हें शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में ‘हैप्पी प्लेस' लिखा है।

    खबरें और भी