Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर बिगड़ेगा 'मौसम',  प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी पठान

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 08:29 AM (IST)

    Pathaan OTT Release शाह रुख खान की पठान इस साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पर्दे पर किंग खान की चार साल बाद वापसी हुई थी। वह ...और पढ़ें

    Pathaan, Pathan Ott Release, Pathaan OTT Release Date, pathaan box office, pathaan box office collection worldwide, amazon prime video Pathaan
    Pathaan, Pathan Ott Release, Pathaan OTT Release Date, pathaan box office, pathaan box office collection worldwide, amazon prime video Pathaan

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Pathaan OTT Release: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone),  और जॉन अब्राहम (John Abraham)  स्टारर फिल्म पठान इस साल बॉलीवुड की अब तक मेगा ब्लॉक बास्टर साबित हुई। ये फिल्म दो महीने पहले रिलीज हुई थी, लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इसी बीच अब पठान के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एलान कर दिया है।

    ओटीटी पर कहां रिलीज हो रही है पठान

    शाह रुख खान की फिल्म  22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी फिल्म का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- हमें मौसम में उथल-पुथल का आभास होता है, आखिर पठान आ रहे हैं! पठान प्राइम वीडियो पर 22 मार्च हिंदी, तमिल और तेलुगु में। रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का फैंस ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    पठान ने बनाए नए रिकॉर्ड

    यह फिल्म भारत के 800 सिनेमाघरों और दुनिया के 20 देशों के 135 सिनेमाघरों में लगी हुई है। इतना ही नहीं ये मूवी सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई। इस फिल्‍म ने जहां देश में 549 करोड़ के करीब कमाई की है ।

    इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1049 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस मूवी का गाना बेशरम रंग को लेकर कई राज्यों में जमकर विवाद भी हुआ था । खबरों की मुताबिक फिल्म से हटाए गए सीन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

    खबरें और भी

    पठान की स्टारकास्ट

    'पठान' के बारे में बात करें तो, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी इंडियन स्पेशल एजेंट पठान के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।