Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी Shah Rukh Khan-रजनीकांत की धांसू जोड़ी, मिथुन चक्रवर्ती ने गलती से खोल दिया राज

    Updated: Thu, 25 Dec 2025 05:39 PM (IST)

    14 साल के बाद शाहरुख खान और रजनीकांत की जोड़ी फिर से पर्दे पर दिखाई देगी। मिथुन चक्रवर्ती ने गलती से इस राज का खुलासा कर दिया, जिससे उनके प्रशंसकों मे ...और पढ़ें

    शाह रुख खान-रजनीकांत इस फिल्म के लिए आएंगे साथ/ फोटो-Instagram

    शाह रुख खान-रजनीकांत इस फिल्म के लिए आएंगे साथ/ फोटो-Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान का सिक्का अगर बॉलीवुड में चलता है, तो रजनीकांत साउथ सिनेमा पर राज करते हैं। जरा सोचिए कि अगर सिनेमा के ये दो महारथी साथ आ जाए, तो सिनेमाघरों में फैंस की लाइन लग सकती है।

    आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। 14 साल के बाद एक बार फिर रजनीकांत और शाह रुख खान एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। किस फिल्म में इन दो सुपरस्टार्स की जोड़ी बनने वाली है, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि बातों ही बातों में मिथुन चक्रवर्ती ने बता दिया है। कौन सी है वह फिल्म, जिसमें दिखेंगे ये दोनों सुपरस्टार्स, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स:

    रजनीकांत की इस फिल्म के सीक्वल में शाह खान की एंट्री?

    काफी समय से ये खबर आ रही थी कि शाह रुख खान और रजनीकांत साथ में एक फिल्म करने वाले हैं, लेकिन वह कौन सी फिल्म होगी इसका अंदाजा फैंस को नहीं था। हालांकि, अब अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने SITI सिनेमा से खास बातचीत में अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर बात की है, जिसके मुख्य अभिनेता रजनीकांत हैं।

    यह भी पढ़ें- Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' में इस बॉलीवुड हसीना की एंट्री, कब रिलीज होगी थलाइवा की मोस्ट अवेटेड फिल्म

    इस बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने 'जेलर 2' के को-स्टार्स का नाम मेंशन करते हुए बताया कि मूवी में मोहनलाल, शाह रुख खान, राम्या कृष्णन, शिवकुमार होंगे। मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान को मेकर्स 'जेलर 2' में शाह रुख खान की एंट्री कन्फर्म ही मान रहे हैं।

    खबरें और भी

    shah rukh khan in jailer 2 with rajinikanth

    'जेलर 2' में होगा शाह रुख खान का कैमियो?

    रिपोर्ट्स की मानें तो, रजनीकांत की जेलर 2 में शाह रुख खान का फुल फ्लेज किरदार तो नहीं है, लेकिन इसमें उनका एक अच्छा खासा कैमियो होने वाला है। आपको बता दें कि इससे पहले शाह रुख खान 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म 'रा वन' में रजनीकांत ने कैमियो किया था।

    rajinikanth-shah rukh khan

    वह रा वन में चिट्टी के किरदार में ही नजर आए थे, जो एक रोबोट था। हालांकि, उस फिल्म के बाद दोनों सुपरस्टार्स को कभी भी साथ में नहीं देखा गया। 14 साल बाद 'जेलर' के सीक्वल में साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। शाह रुख खान की फिल्मों की बात करें तो वह इस वक्त किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

    यह भी पढ़ें- एक्स ससुर Rajinikanth पर आया धनुष को प्यार, PM Modi ने भी थलाइवा को किया बर्थडे विश