विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शाह रुख़ ख़ान की इस को-स्टार ने #Metoo को लेकर कही ये बात

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 10 Oct 2018 01:31 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 10:50 AM (IST)

तनुश्री दत्ता ने जबसे नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, ,Metoo हैशटैग के साथ तमाम लड़कियां, महिलाएं और अभिनेत्रियां इस विषय पर खुलकर बात कर रही हैं।

अब शाह रुख़ ख़ान की इस को-स्टार ने #Metoo को लेकर कही ये बात
अब शाह रुख़ ख़ान की इस को-स्टार ने #Metoo को लेकर कही ये बात

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से हर तरफ #Metoo को लेकर बात हो रही है। दरअसल, जिन लड़कियों-महिलाओं के साथ कभी छेड़छाड़ हुई है अब वो खुलकर इस बारे में बात करने लगी हैं और छेड़ने या मोलेस्ट करने वाले का नाम ले-लेकर अपनी पीड़ा शेयर कर रही हैं। इस बारे में जब हमने ‘फैन’ फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर से बात की तो उन्होंने इस मुहीम को ज़रूरी बताया। श्रिया वरिष्ठ अभिनेता सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं।

तनुश्री दत्ता ने जबसे नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, #Metoo हैशटैग के साथ तमाम लड़कियां, महिलाएं और अभिनेत्रियां इस विषय पर खुलकर बात कर रही हैं। तनुश्री के अलावा और भी कई अभिनेत्रियों ने छेड़छाड़ करने वालों का नाम लेकर स्टेटमेंट देने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मुहीम के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही लगातार बातें हो रही हैं। विपक्ष में बात करने वालों का तर्क है कि आखिर इतने वर्षों बाद कहने का क्या मतलब है? तो एक बड़ा तबका इस मुहीम के साथ है कि अब लड़कियां खुल कर बोल रही हैं। बॉलीवुड के चमक-दमक के पीछे की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कई एक्टर्स से जुड़ा रेखा का नाम, फिर भी ताउम्र रहीं अकेली, पढ़ें विस्तार से

इन सबके बीच जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में बात करते हुए श्रिया पिलगांवकर ने कहा कि- ‘#Meetoo एक ज़रूरी मुहीम है और ये अच्छी बात है कि समाज के हर तबके से लड़कियां अब छेड़छाड़ के खिलाफ खुल कर बोलने लगी हैं।’ साथ ही श्रिया ने कहा कि- ‘इस मुहीम के साथ ही यह भी डिफाइन हो जाए कि सेक्सुअल हेरेस्मेंट का मतलब आखिर है क्या? इस बात की जानकारी स्पष्ट रूप में सब तक पहुंच जानी चाहिए।’

यह भी पढ़ें: जब इस स्टार के साथ दिखी अदिति राव हैदरी, देखें तस्वीरें

श्रिया ने यह भी कहा कि- ‘कई लोग सवाल करते हैं कि वो अब क्यों बोल रही है, तब क्यों चुप रही तो यह एक बकवास से ज्यादा कुछ नहीं। लोगों को यह समझना चाहिए कि कई बार आप घटना के समय उस मानसिक हालात में नहीं होते कि उसका जिक्र आप किसी से कर सके या किसी को बता सकें कि आपके साथ क्या हुआ?’ बता दें कि श्रिया जल्द ही एक वेब शो ‘मिर्ज़ापुर’ और एक फीचर फ़िल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा भी वो कुछ बड़े इंटरनेश्नल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।