यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Music Rights: जवान का जलवा! इतने करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स, रकम सुनकर रह जाएंगे दंग
Jawan Music Rights जवान इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभी शाह रुख के किरदार की एक ही झलक बाहर आयी है जिसने फैंस के बीच काफी उत्सुकता ज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Music Rights Aquired By T-Series: पठान के बाद इस साल शाह रुख खान की अगली रिलीज जवान का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। एटली कुमार निर्देशित फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। अब फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 'जवान' के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज़ ने ₹36 करोड़ रुपये में खरीद लिये हैं। जवान के म्यूजिक राइट्स के लिए कई कम्पनियों में रेस लगी थी, मगर बाजी टी-सीरीज के हाथ लगी। सूत्रों का दावा है कि यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील है। जवान में म्यूजिक की भूमिका काफी अहम होने वाली है।
'जवान' 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाह रुख एक बार फिर हैरतअंगेज एक्शन करते दिखेंगे। अब इसके टीजर का इंतजार है, जो जुलाई के तीसरे हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है।

नयनतारा-एटली का बॉलीवुड डेब्यू
तमिल सिनेमा में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर एटली की यह पहली फिल्म है, जो साउथ लैंग्वेज के साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। एटली का यह बॉलीवुड डेब्यू भी कहा जा सकता है। वहीं, नयनतारा और विजय सेतुपति भी पहली बार शाह रुख के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। नयनतारा का भी यह हिंदी डेब्यू है।
Love you sir ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ https://t.co/lydERAhNiH
— atlee (@Atlee_dir) May 7, 2023
विजय हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुंबईकर का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने एक ट्रेनी गैंगस्टर का किरदार निभाया था। सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी जवान में नजर आएंगे।
खबरें और भी
जवान से ट्रेड को भी काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि पठान की तरह यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी।
शाह रुख की होम प्रोडक्शन फिल्म
जवान शाह रुख का होम प्रोडक्शन है। गौरी खान इसके निर्माताओं में शामिल हैं। इस फिल्म की सुगबुगाहट 2019 में शुरू हुई थी, जब यह खबरें आयीं कि शाह रुख, तमिल डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म प्लान कर रहे हैं।
यह वो दौर था, जब जीरो की असफलता के बाद सभी को उनकी वापसी का इंतजार था और फिल्मों को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। 2020 में इसकी पुष्टि हो गयी थी कि शाह रुख और एटली फिल्म कर रहे हैं। पिछले साल टाइटल एनाउंसमेंट टीजर रिलीज किया गया था।