Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan Threats: सलमान खान के बाद अब शाह रुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 03:13 PM (GMT+05:30)

    अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला अभी थमा नहीं है कि अब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan Death Threats) का नाम भी इस मा ...और पढ़ें

    शाह रुख खान को मिली धमकी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
    शाह रुख खान को मिली धमकी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. शाह रुख खान को मिली जान से मारने की धमकी
    2. सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं किंग खान
    3. धमकी देने वाला रायपुर का बताया जा रहा है

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) को बीते समय में लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। खबर आ रही है कि अब उनके बाद सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम भी इस मामले में शामिल हो रहा है, जिन्हें रायपुर के एक शख्स की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में एक बार फिर से सनसनी फैल गई है। 

    मामले की छानबीन के लिए मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और वह धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी ने अभिनेता ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। 

    शाह रुख खान को जान से मारने की धमकी

    बीते 2 नवंबर को शाह रुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया है और अब 5 दिन बाद ही उनको जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शाह रुख को ये धमकी छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक शख्स की तरफ से मिली है।

    ये भी पढ़ें- 95 दिनों तक मन्नत के बाहर खड़ा रहा Shah Rukh Khan का जबरा फैन, अब 'किंग' ने पूरी की शख्स की बड़ी मुराद

     

    हालांकि, इसके पीछे की ये वजह सामने नहीं आई है कि आखिर उन्हें क्यों टारगेट किया गया है। आरोपी का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस भी रायपुर के लिए रवाना हो गई है और इसकी पूरी जांच करेगी कि सलमान खान के खास दोस्त के खिलाफ आखिर कौन ये खतरनाक साजिश रच रहा है।

    बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा थाना में शाह रुख खान को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल आया है। इतना ही नहीं जान बचाने के लिए उनसे करोड़ों रुपये की मांग भी की गई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। हालांकि, अभिनेता की टीम की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

    खबरें और भी

    बढ़ाई गई मन्नत की सुरक्षा

    इस धमकी भरे फोन कॉल के आने के बाद शाह रुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। इससे पहले सलमान खान को लगातार मिल रहीं जान से मारने की धमकियों को मद्देनजर रखते हुए गैलेक्सी अपॉर्टमेंट पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। इससे पहले सलमान के दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी को धमकियों के मिलने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मौत के घाट उतार दिया गया।

    ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की राह चले Shah Rukh Khan, 30 साल बाद स्मोकिंग से किया तौबा, बताया- क्यों उठाना पड़ा ये कदम