Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Song: जल्द रिलीज होगा जवान का गाना, शाह रुख खान ने दी अपडेट, वैभवी मर्चेंट और फराह खान कर रही हैं तैयार

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 02:29 PM (GMT+05:30)

    Shah Rukh Khan Gives Jawan Song Release Update शाह रुख खान ने अपनी पिछली रिलीज फिल्म पठान के वक्त फैंस के साथ AskSRK सेशन किया था। अब उन्होंने जवान की ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Gives Jawan Song Release Update, Twitter
    Shah Rukh Khan Gives Jawan Song Release Update, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की आगामी फिल्म जवान का क्रेज फैंस के बीच बना हुआ है। फिल्म का प्रीव्यू सामने आने के बाद से फैंस जवान के लिए बेसब्र हो रहे हैं। इस बीच अब जवान के गाने को लेकर अपडेट सामने आई है, जिसे शाह रुख खान ने खुद शेयर किया है।

    शाह रुख खान ने बुधवार को फैंस के साथ ट्विटर पर AskSRK सेशन किया। जहां उन्होंने फैंस को खुद से सवाल पूछने का मौका दिया। इस दौरान ज्यादातर फैंस ने शाह रुख से जवान को लेकर सवाल किए।

    कब रिलीज होगा गाना ?

    AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने जवान को लेकर शाह रुख खान से पूछा कि फिल्म का गाना कब देखने को मिलेगा। इस पर एक्टर गाने की अपडेट शेयर की। शाह रुख खान ने फैन को जवाब देते हुए कहा कि जवान का गाना जल्द रिलीज किया जाएगा। वैभवी मर्चेंट और फराह खान ने गाने को तैयार किया है। फिलहाल दोनों एडिटिंग टीम के साथ मिलकर इसे पूरा कर रही है और जैसा ही गाना फाइनल हो जाएगा इसे रिलीज कर दिया जाएगा।

    रिलीज किया जवान का नया पोस्टर

    शाह रुख खान से AskSRK से कई दिलचस्प सवाल पूछे गए, जिनके उन्होंने मजेदार जवाब  भी दिए। इस बीच शाह रुख ने एक फैन की मांग भी पूरी की। शाह रुख खान से AskSRK सेशन में एक फैन ने पूछा कि इस बार उन्होंने जवान का कोई पोस्टर अब तक क्यों नहीं रिलीज नहीं किया। इसके बाद शाह रुख खान ने बिना देरी किए फैन से वादा किया कि वो सेशन खत्म होने के बाद तुरंत पोस्टर रिलीज करेंगे।

    एक्टर ने फैंस से किया वादा

    शाह रुख खान ने अपना वादा निभाया। उन्होंने AskSRK सेशन खत्म होने के बाद जवान का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज कर दिया। साथ ही उन्होंने वादा किया कि वो अब से नए पोस्टर रिलीज करते रहेंगे।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी जवान ?

    जवान का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के बैनर तले किया गया। फिल्म में शाह रुख के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में है। फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ- साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।