Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan ने शर्टलेस होकर किया Aryan के बिजनेस का प्रमोशन, 58 साल के एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 02:31 PM (IST)

    शाह रुख खान अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ मार्केटिंग स्किल्स को भी अच्छे से दिखाना जानते हैं। फिल्मों के प्रमोशन के अलावा एक्टर कुछ अन्य प्रमोशन भी धांस ...और पढ़ें

    शाह रुख खान न्यू लुक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शाह रुख खान न्यू लुक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शाह रुख खान की शर्टलेस फोटो वायरल
    2. आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड का किया प्रमोशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'बादशाह' शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। चाहे सिल्वर स्क्रीन हो या सोशल मीडिया या फिर कोई इवेंट, किंग खान की एक झलक पाने के लिए भी लोग बेताब होते हैं। शाह रुख न सिर्फ फिल्मी दुनिया के बादशाह हैं, बल्कि 'दिलों के राजा' भी हैं, जो अपनी यूनिकनेस से लोगों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं।

    साल 2023 में शाह रुख खान ने 'पठान', 'जवान' और 'डंकी'  से बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाने के बाद किंग खान की फिलहाल इस साल की शुरुआत में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। मगर फैंस उन्हें एक बार फिर वही जलवा कायम करते देखना चाहते हैं। इस बीच एक्टर की एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो रहा है।

    नए लुक में नजर आए शाह रुख

    शाह रुख खान के बेटे आर्यन क्लोदिंग ब्रांड D'YAVOL X के बिजनेस में हैं। किंग खान अपने बेटे के बिजनेस का प्रमोशन करने से कभी पीछे नहीं रहते। इस बार उन्होंने इस क्लोदिंग ब्रांड को अपने स्टाइल में प्रमोट किया। उन्होंने शर्टलेस होकर बेटे के बिजनेस को प्रमोट करने के साथ-साथ अपना नया लुक भी शेयर किया। किंग खान के शर्टलेस लुक के साथ ही उनकी रिंग्स ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने ब्रांड के नाम की रिंग पहनी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    फोटो के साथ ही इसका कैप्शन भी मजेदार है। किंग खान ने इसके कैप्शन में लिखा, 'सब अच्छा है, लेकिन क्या मुझे नए कपड़े मिल सकते हैं!!! #DyavolX के नए कलेक्शन कब आ रहे हैं??!!' इस फोटो में शाह रुख, 'पठान' वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    नए लुक पर लट्टू हुए फैंस

    शाह रुख खान के लुक पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। साथ ही किंग खान के मजाकिया कैप्शन पर उनकी हंसी भी छूटी है। एक ने कमेंट किया, 'क्या लग रहा है भिड़ू गजब।' किसी ने उन्हें 'हॉटी' कहा, तो किसी ने 'स्मार्टी' कह कर उनके लुक की तारीफ की।

    यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी से पहले अंबानी परिवार ने बनवाए 14 मंदिर, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ