विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EID 2023: ईद पर बेटे अबराम संग मन्नत के बाहर आकर शाह रुख खान ने फैंस को दी ईदी, सिग्नेचर लुक पर फिदा हुए फैंस

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 22 Apr 2023 05:40 PM (IST)

शाह रुख खान ने पठान के बाद अब जवान में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म ...और पढ़ें

Photo Credit : Shah Rukh Khan Instant Bollywood Screenshoot
Photo Credit : Shah Rukh Khan Instant Bollywood Screenshoot

नई दिल्ली, जेएनएन। आज दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई ईदकीखुशी में डूबा नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को इंतजार रहता है की उनके चहेते सितारे इस दिन को किस अंदाज में मना रहे हैं।

वहीं, सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस खास मौके पर शाह रुख खान के घर मन्नत के बाहर चिलचिलाती गर्मी में उनके फैंस घंटों उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। ऐसे में ‘पठान' ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और फैंस की इच्छा पूरी की। फैंस के लिए ये किसी ईदी से कम नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ईद पर शाह रुख ने दिखाई अपनी झलक  

ईद के खास मौके पर शाह रुख खान ने अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई। इस वक्त शाह रुख के साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए और फैंस को ईद विश किया। इस मौके पर शाह रुख कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है। साथ ही सनग्लासेस लगाए दिखे। वहीं, अबराम ने ईद पर सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना था। शाह रुख को बालकनी में देखकर फैंस जोर-जोर से उन्हें ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही उन्हें आई लव यू बोल रहे थे। इस मौके पर शाह रुख ने अपने दोनों हाथ फैला कर अपना सिग्नेचर लुक भी दिखाया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़

हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर शाह रुख खान के फैंस मुंबई में स्थित उनके बंगले यानी मन्नत के बाहर एक्टर की एक  झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। फैंस पर गर्मी का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा था। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)