Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan की मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया- अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कैसी है किंग खान की हालत

    Updated: Thu, 23 May 2024 04:18 PM (IST)

    बुधवार को शाह रुख खान (Shah Rukh Khan Health Update) की तबीयत काफी बिगड़ गई थी जिसकी वजह से अभिनेता को अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ...और पढ़ें

    मैनेजर पूजा ददलानी ने दी शाह रुख खान की हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मैनेजर पूजा ददलानी ने दी शाह रुख खान की हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे शाह रुख खान
    2. डिस्चार्ज के बाद शाह रुख खान की हेल्थ अपडेट आई सामने
    3. पूजा ददलानी ने बताया- कैसी है शाह रुख की तबीयत

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) बीते दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम गये थे। मैच के बाद अगले दिन अभिनेता की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को अभिनेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    कहा जा रहा था कि चिलचिलाती गर्मी में डीहाईड्रेशन के चलते शाह रुख खान की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती के बाद उनका प्राथमिक उपचार हुआ और कुछ समय बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता से मिलने के लिए जूही चावला (Juhi Chawla) और उनके पति जय मेहता भी गये थे। अब अभिनेता की मैनेजर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है। 

    शाह रुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को एक पोस्ट शेयर करके उनकी हेल्थ अपडेट दी है। मैनेजर ने बताया कि अब वह कैसे हैं। पूजा ने एक्स पर फैंस को धन्यवाद करते हुए लिखा, "मिस्टर खान के सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए- वह अब ठीक हैं। आपके प्यार, प्रार्थना और चिंता के लिए धन्यवाद।"

    Shah Rukh Khan Manager

    यह भी पढ़ें- KKR मैच के बाद ही बिगड़ने लगी थी Shah Rukh Khan की तबीयत, फिर भी दिव्यांग फैन से की मुलाकात, वीडियो वायरल

    जूही चावला ने जाहिर की थी चिंता

    शाह रुख खान के बीमार पड़ते ही उनका हाल जानने के लिए जूही चावला भी अस्पताल गई थीं। अभिनेत्री ने न्यूज18 के साथ बातचीत में अभिनेता की हेल्थ अपडेट दी। जूहा का कहना था कि अभिनेता की तबीयत बीती रात यानी मंगलवार की शाम से ही बिगड़ने लगी थी। मगर अब वह ठीक हैं और उनका ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रार्थना की थी कि वीकेंड से पहले शाह रुख ठीक हो जायें, ताकि वह IPL का फाइनल (IPL Final 2024) मैच भी देख सकें। 

    खबरें और भी

    शाह रुख खान का वर्क फ्रंट

    साल 2023 में तीन सुपरहिट फिल्म देने वाले शाह रुख खान की 2024 में कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। वह अभी IPL के चलते शूट से भी दूर हैं। IPL खत्म होने के बाद अभिनेता अपनी आगामी फिल्मों 'किंग' और 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की अजीज दोस्त ने बेटी Suhana khan को किया बर्थडे विश, प्यारी तस्वीर शेयर कर लुटाया प्यार