Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्रांस के सबसे पुराने म्यूजियम में चलता है Shah Rukh Khan के नाम का 'सिक्का', सम्मान पाने वाले अकेले बॉलीवुड एक्टर

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 09:10 PM (IST)

    भारत के साथ-साथ विदेशों में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। 30 साल से अधिक के फिल्मी करियर में अभिनेता को राष्ट्रीय और अन् ...और पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Photo Credit-Jagran)
    बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. सम्मान के तौर पर शाह रुख खान ने हासिल की थी बड़ी उपलब्धि
    2. सोने के सिक्के पर लिखा है शाह रुख खान का नाम
    3. आने वाले समय में इस मूवी में दिखेंगी अभिनेता शाह रुख

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ''कभी-कभी कुछ जीतने के लिए कुछ हारना पड़ता है और हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं...'' साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का ये डायलॉग काफी अधिक प्रचलित है। इसी सवांद के आधार पर उनके एक्टर बनने के सफरनामे का अनुमान लगाया जा सकता है। 

    30 साल के फिल्मी करियर में सिनेमा जगत में अहम योगदान के लिए शाह रुख को देश और विदेश में कई तरह के विशेष सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रांस के एक म्यूजियम में किंग (King Movie) फिल्म कलाकार के नाम का सोने का सिक्का का चलता है। 

    शाह रुख और सोने का सिक्का

    साल 2018 में शाह रुख खान के सम्मान में फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्रचलित ग्रेविन म्यूजियम की तरफ से एक सोने का सिक्का जारी किया गया। जिस पर अभिनेता की आकृति और नाम लिखा गया है। शाह रुख के फैन पेज की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई, जिसका अंदाजा आप इस पोस्ट को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Salman Khan और शाह रुख खान की 'हाइट' को Hrithik Roshan ने बनाया था मुद्दा, करण जौहर के शो पर कसा था तंज

    खास बात ये है कि साल 2008 में इस म्यूजिम में शाह रुख खान का वैक्स स्टैचू भी बनाया गया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में एक्टर के करीब 14 वैक्स स्टैचू बनवाए जा चुके हैं, लेकिन सोने के सिक्के के नाम पर ग्रेविन म्यूजियम पेरिस एक मात्र संस्थान है।

    खबरें और भी

     

    शाह रुख खान को मिले इस विशेष सम्मान से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वो हिंदी सिनेमा के कितने बड़े सुपरस्टार हैं। ये लाजिमी भी है क्योंकि कमाई के मामले में उनकी पिछली फिल्में पठान, जवान और डंकी ने विदेशों में भी अच्छा कारोबार किया है। 

    शाह रुख के अलावा इन सेलेब्स के भी बने स्टैचू 

    पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में सिर्फ शाह रुख खान ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दो अन्य सुपरस्टार के वैक्स स्टैचू बने हुए हैं। जिनमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर रणवीर सिंह का नाम शामिल होता है। हालांकि, पेरिस के अलावा अन्य देशों के म्यूजियम में इन कलाकारों के सम्मान में मोम के पुतले बनाए गए हैं। 

    इस मूवी में दिखेंगे शाह रुख खान

    साल 2023 में शाह रुख खान ने करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनका ये कमबैक काफी जोरदार और ऐतिहासिक रहा, अभिनेता की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज हुईं और तीनों ने सफलता का परचम लहराया और ये साबित कर दिया कि पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त। 

    अब इन फिल्मों के बाद हर कोई शाह रुख खान की अगली मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सुपरस्टार की नेक्स्ट मूवी का नाम किंग (Shah Rukh Khan King) है, जिसको लेकर वह तैयारी में जुटे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। 

    ये भी पढ़ें- 'साथिया' के बाद क्यों Shah Rukh Khan के साथ Tabu ने नहीं की कोई फिल्म? एक्ट्रेस ने बताई असली वजह