यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan: रियल लाइफ में बेहद गॉर्जियस है 'जवान' की ये ब्यूटी, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
Jawan Actress Janhvi Pics शाह रुख खान की लेटेस्ट फिल्म जवान इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी कमाई और स्टार कास्ट को लेकर हर तरफ जवान की ...और पढ़ें

HighLights
- जवान की इस हसीना ने जीता हर किसी का दिल
- असल जिंदगी में बहुत खूबसूरत हैं ये एक्ट्रेस
- सोशल मीडिया पर छाई शाह रुख खान की फिल्म की ये अदाकारा
नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Actress Aaliyah Qureishi Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' इस समय सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली के निर्देशन में 'जवान' की कहानी, स्टार कास्ट और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की हर तरफ चर्चा हो रही है।
इस बीच हम आपको 'जवान' की एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शाह रुख खान की इस धमाकेदार फिल्म में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी की ध्यान खींचा है।
बेहद खूबसूरत हैं 'जवान' की ये एक्ट्रेस
आलिया कुरैशी ने शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' में जाह्नवी का सपोर्टिंग रोल अदा किया है। 'जवान' की जाह्नवी ने यूं तो बॉलीवुड में ज्यादा अधिक फिल्मों को नहीं किया है, लेकिन शाह रुख की इस फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी और ब्यूटी से आलिया ने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग आलिया कुरैशी को अब सोशल मीडिया पर 'जवान' की जाह्नवी के नाम से सर्च कर रहे हैं।

इस बीच हम आपके लिए आलिया की ऐसी कुछ तस्वीरों को लेकर आए हैं जो ये साबित करने के लिए काफी हैं कि 'जवान' की ये हसीना रियल लाइफ में बेहद गॉर्जियस है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया कुरैशी बीच पर ब्लैक बिकिनी में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे का नूर और कमसिन अदाओं से आप अपनी नजरों को नहीं हटा पाएंगे।
इतना ही नहीं अन्य तस्वीरों में अपनी हॉटनेस से आलिया कुरैशी फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम कर रहीं हैं। आलिया कुरैशी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी ऐसी ही कई लाजवाब तस्वीरें मौजूद हैं। फैंस को आलिया की ये फोटो काफी पसंद आ रही हैं।
खबरें और भी
इस फिल्म में नजर आ चुकी हैं आलिया
मिली जानकारी के मुताबिक बतौर एक्ट्रेस आलिया कुरैशी ने बॉलीवुड फिल्म 'हवा हवाई' में भी काम किया है। लेकिन अब शाह रुख खान की 'जवान' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वालीं आलिया को भविष्य में और भी कई फिल्मों में अहम भूमिका अदा करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि एक्टिंग के अलावा आलिया कुरैशी को सिंगिंग का भी काफी शौक है।