विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख खान की फिल्म जवान के निर्देशक एटली ने पत्नी के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर किया वॉक

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 26 May 2023 06:34 PM (IST)

Atlee On Cannes 2023 शाह रुख खान की फिल्म जवान के निर्देशक एटली ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड ...और पढ़ें

Atlee On Cannes 2023, Cannes film festival 2023
Atlee On Cannes 2023, Cannes film festival 2023

नई दिल्ली, जेएनएन। Atlee On Cannes 2023: शाह रुख खान की फिल्म जवान के निर्देशक एटली अपनी पत्नी प्रिया के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में भाग लेते नजर आए है। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों फोटोग्राफर के आगे पोज देते हुए नजर आ रहे है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

एटली और शाह रुख खान की फिल्म का नाम क्या हैं?

गौरतलब है कि एटली शाह रुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। वहीं, कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भी एटली का डेब्यू वॉक था। उनकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। जोकि काफी वायरल भी हो रही है।

एटली की फोटोज किसने की है शेयर?

एटली की फोटोज फैन अकाउंट ने शेयर की है। इसके साथ लिखा गया है,

"डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने रेड कारपेट में भाग लिया है। दोनों ने 21 मई को कांस फिल्म फेस्टिवल में वॉक किया है।"

दोनों को कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। जहां, एटली ने ब्लैक कलर की टक्सीडो पहन रखी है। वहीं, प्रिया ने साड़ी पहन रखी है।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में कौन-कौन आया नजर?

कांस फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष अनुराग कश्यप और कानू बहल की फिल्म का प्रीमियर हुआ है। वहीं, इसमें ऐश्वर्या राय, सारा अली खान, सनी लियोनी, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर, अदिति राव हैदरी जैसे कलाकारों ने वॉक किया है। सभी काफी खूबसूरत लग रही थी। सभी ने इस अवसर पर काफी खूबसूरत गाउन पहन रखा था। उनका अंदाज देखने लायक था।

जवान में शाह रुख खान के अलावा किसकी अहम भूमिका है?

जवान में शाह रुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि की अहम भूमिका है। प्रिया और एटली ने 9 नवंबर 2014 को शादी की है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शाह रुख खान की इस वर्ष फिल्म पठान भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता थी। फिल्म के गाने को लेकर विवाद भी हुआ था।