Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: शर्त लगा लो! फोटो में नजर आने वाली इस छोटी बच्ची को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘जवान’ में निभाया अहम किरदार

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 01:41 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म जवान लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अपने बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जवान का नाम ...और पढ़ें

    'जवान' में नजर आने वाली ये छोटी बच्ची कौन?
    'जवान' में नजर आने वाली ये छोटी बच्ची कौन?

    HighLights

    1. 'जवान' एक्ट्रेस की बचपन की फोटो हुई वायरल
    2. फिल्म में इस बच्ची ने निभाई अहम भूमिका
    3. शाह रुख खान के साथ नजर आने वाली ये एक्ट्रेस कौन

    नई दिल्ली जेएनएनः Shah Rukh Khan Jawan Actress: फिल्म 'जवान' का नाम मौजूदा समय में हर किसी की जुबान पर बना हुआ। शाह रुख खान स्टारर इस फिल्म के बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा मूवी में मौजूद स्टार कास्ट की चर्चा भी हर तरफ हो रही है।

    इस बीच सोशल मीडिया पर जवान की एक एक्ट्रेस की बचपन की फोटो सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई इनके बारे में जानने में जुट गया है। तस्वीर में नजर आने वाली इस छोटी बच्ची ने फिल्म में अहम भूमिका अदा की है। आइए जानते हैं कि 'जवान' की ये अदाकारा कौन हैं।

    कौन हैं 'जवान' की ये एक्ट्रेस

    शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में 6 लड़कियों की अनोखी कहानी को दिखाया गया है। या फिर ये मान लीजिए की फिल्म की कहानी इन 6 लड़कियों के अतीत से ताल्लुक रखती है। इस बीच हम आपके लिए इनमें से एक एक्ट्रेस की बचपन की फोटो लेकर आए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeta Bhattacharya (@sanjeeta11)

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeta Bhattacharya (@sanjeeta11)

    तस्वीर में नजर आने वाली इस छोटी बच्ची के कर्ली हेयर को देख आपको थोड़ा बहुत हिंट तो मिल रहा होगा। चलिए अब सस्पेंस खत्म करते हुए हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं, बल्कि शाह रुख की मूवी जवान में हैकर गर्ल हेलेना का किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस संजीता भट्टाचार्य (Sanjeeta Bhattacharya) हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeta Bhattacharya (@sanjeeta11)

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeta Bhattacharya (@sanjeeta11)

    जी हां ये बचपन की फोटो संजीता की है। बता दें कि एक्ट्रेस दिल्ली की रहने वालीं हैं और अब उन्हें हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। फिल्म में जिस तरह से संजीता भट्टाचार्य ने एक हैकर की भूमिका को अदा किया है, वह काबिल ए तारीफ है।

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं संजीता भट्टाचार्य

    कमाल की एक्टिंग और ब्यूटी के मामले में संजीता भट्टाचार्य का कोई मुकाबला नहीं है, इसका अंदाजा आप शाह रुख खान स्टारर 'जवान' को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। मालूम हो कि जवान से पहले बतौर एक्ट्रेस संजीता भट्टाचार्य 'द ब्रोकन न्यूज और फील लाइक इश्क' में नजर आ चुकी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeta Bhattacharya (@sanjeeta11)

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjeeta Bhattacharya (@sanjeeta11)

    इसके अलावा संजीता को सिंगिंग का भी शौक है, जिसका अनुमान आप एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर मौजूद तस्वीरों और वीडियो से लगा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Jawan Film: शाह रुख खान की 'जवान' देखकर फूटा लोगों का गुस्सा, मांगे पूरे पैसे वापस, वायरल हुआ ये वीडियो