Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: रिलीज से पहले 'जवान' ने किया कमाल, शाह रुख खान की फिल्म के लिए पहली बार होगा ये काम!

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 09:08 AM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है। पठान की अपार सफलता के बाद हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर ...और पढ़ें

    'जवान' को लेकर बड़ी खबर आई सामने (Photo Credit- Instagram)
    'जवान' को लेकर बड़ी खबर आई सामने (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 'जवान' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
    2. अगले महीने रिलीज होगी 'जवान'
    3. शाह रुख खान की फिल्म का सबको इंतजार

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Show In Gaiety Theater: साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एटली और शाह रुख खान की जोड़ी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। इनकी अपकमिंग फिल्म 'जवान' कुछ ही दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हर कोई एक्टर की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

    इस बीच अब 'जवान' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है के मुंबई के मशहूर थिएटर गेटी सिनेमा में सुबह 6 बजे से 'जवान' के शो शुरू किए जा सकते हैं।

    क्या सुबह 6 बजे से शुरू होंगे 'जवान' के मॉर्निंग शो

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म कलाकार शाह रुख खान के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। 31 साल के फिल्मी करियर में एक से एक शानदार फिल्म कर के उन्होंने अपना ये स्टारडम बनाया है। हर किसी को उनकी फिल्मों का इंतजार हमेशा रहता है।

    इस बीच अब शाह रुख की आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर बड़ी खबर आई है। शाह रुख के फेमस फैन पेज ने एक पोस्ट ट्विटर पर साझा किया है और बताया है कि मुंबई के फेमस गेटी सिनेमा हॉल में 'जवान' के मॉर्निंग शो रख जाएंगे, जिनकी शुरुआत सुबह 6 बजे होगी। ये पहला मौका है जब एक्टर की किसी फिल्म के लिए गेटी में इतनी जल्दी मॉर्निंग शो होंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    इससे पहले पठान के लिए इसी थिएटर में सुबह 9 बजे मॉर्निंग शो की शुरुआत हुई थी। हालांकि इस जानकारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। अगर वास्तव में होता है तो ये शाह रुख खान के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी 'जवान'

    फिल्म 'जवान' के सॉन्ग और प्रीव्यू ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को काफी हाई कर रखा है। अब बस वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब शाह रुख खान 'जवान' के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक देंगे।

    गौर करें 'जवान' की रिलीज डेट की तरफ तो 7 सितंबर 2023 को एक्टर की ये फिल्म थिएटर में रिलीज की जाएगी। इतना ही नहीं 'जवान' के लिए एडवांस बुकिंग भी जोरदार तरीके से चल रही है।