Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: उत्तर प्रदेश के डॉक्टर ने शाह रुख को लिखा खत, असल जिंदगी से जुड़ी है 'जवान' के इस किरदार की कहानी

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:53 PM (IST)

    Shah Rukh Khan Jawan शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान का चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। जिस तरह से इस फिल्म ने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है ...और पढ़ें

    जवान में दिखाई की यूपी के एक डॉक्टर की कहानी (Photo Credit-instagram)
    जवान में दिखाई की यूपी के एक डॉक्टर की कहानी (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. शाह रुख खान को यूपी के डॉक्टर ने लिखा खत
    2. गोरखपुर के डॉक्टर की कहानी जवान में दिखाई
    3. बॉक्स ऑफिस पर जवान ने मचाई धूम

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। UP Doctor On Shah Rukh Khan Jawan: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान किया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करने वाली 'जवान' ने अपनी कहानी से भी लोगों को काफी प्रभावित किया है। एक मैसेज मूवी के तौर पर 'जवान' की हर कोई तारीफ कर रहा है।

    इस बीच उत्तर प्रदेश के एक डॉक्टर ने शाह रुख की 'जवान' की प्रशंसा की है और बताया है कि फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की ओर से अदा किया गया डॉक्टर का किरदार उनके जीवन से जुड़ा है।

    शाह रुख खान को यूपी के डॉक्टर ने लिखा खत

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले एम.बी.बी.एस डॉक्टर काफिल खान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर एक लबा चौढ़ा लेटर लिखा है। इस लेटर में काफिल ने इस बात की जानकारी दी है कि शाह रुख की 'जवान' में सान्या मल्होत्रा ने जिस डॉक्टर का किरदार अदा किया है। वो उनके जीवन से प्रभावित है।

    डॉक्टर ने ट्वीट में कहा है- ''मैंने हाल ही में फिल्म जवान को देखा। मुझे ये फिल्म काफी पसंद आई है। किस तरह एक राजनीति षडयंत्र आपकी पूरी जिंदगी को तबाह कर सकता है, उसका विशेष उदाहरण इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। मैं शाह रुख खान का बहुत आभारी हूं,जो उन्होंने कई अहम गंभीर मुद्दों को दर्शाती जवान को पेश किया है। यकीनन समाज के लिए उनकी फिल्म एक मिसाल का काम करती है।

    फिल्म जवान के लिए आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।'' इस तरह से गोरखपुर के डॉक्टर काफिल खान ने शाह रुख खान और एटली सहित जवान की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है।

    सान्या मल्होत्रा के किरदार से जुड़ी काफिल की कहानी

    फिल्म 'जवान' के प्रमोशन के दौरान सान्या मल्होत्रा ने इस बात का खुलासा किया- ''जवान में डॉ इरम खान का किरदार उत्तर प्रदेश के एक डॉक्टर से प्रभावित है।

    साल 2017 में गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी के चलते हॉस्पिटल में करीब 60 बच्चों की मौत कहानी इस किरदार से जुड़ी है,जिसे डायरेक्टर एटली ने बखूबी दर्शाया है। मालूम हो कि शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- OMG 2 OTT Release: ओटीटी करेगा OMG 2 के साथ न्याय, यामी गौतम ने स्ट्रीमिंग को लेकर कही ये बात