Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: रिलीज से पहले 'पठान' से आगे निकली 'जवान'! विदेश में शाह रुख खान की फिल्म ने किया ये कारनामा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 02:18 PM (GMT+05:30)

    Jawan In Overseas अपनी रिलीज को लेकर शाह रुख खान की जवान लगातार सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को शाह रुख की जवान दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो ...और पढ़ें

    जवान ने रिलीज से पहले कर दिया कमाल (Photo Credit-Jagran)
    जवान ने रिलीज से पहले कर दिया कमाल (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. 'जवान' ने ओवरसीज कर दिया कमाल
    2. कल रिलीज होगी शाह रुख खान की फिल्म
    3. पठान को इस मामले में छोड़ा पीछे

    नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Release In Overseas: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' कल गुरुवार में दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है। इस साल 'पठान' के साथ धमाकेदार कमबैक करने वाले शाह रुख अब 'जवान' से फैंस का भरपूर मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस बीच 'जवान' की ओवरसीज रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है,

    जिसके चलते साउथ के मशहूर निर्देशक एटली की इस फिल्म ने इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर किस मामले में 'जवान' रिलीज से पहले आगे निकल गई है।

    विदेश में 'पठान' से आगे निकली 'जवान'

    7 सितंबर 2023 वो तारीख है, जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल गुरुवार के दिन इसी तारीख को शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में पिंकविला की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है कि 'जवान' को विदेश में 3500 ओवरसीज स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

    इंटरनेशनल सिनेमाघरों में रिलीज का ये आंकड़ा किंग खान की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान से काफी ज्यादा है। दरअसल इस साल 25 जनवरी को रिलीज हुई डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की स्पाई थ्रिलर 'पठान' को विदेशों में करीब 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    इस लिहाज से 'जवान' शाह रुख की पिछली फिल्म 'पठान' से 700 स्क्रीन्स के हिसाब से आगे निकलती दिखाई दे रही है। ऐसे में ये भी कहा जा सकता है कि जवान ओवरसीज कमाई के मामले में भी आने वाले दिनों में पठान को पछाड़ सकती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    फैंस का खत्म होगा इंतजार

    लंबे समय से शाह रुख खान के चाहने वाले उनकी फिल्म 'जवान' के लिए बेताब हैं। कल फैंस का इंतजार 'जवान' की रिलीज के साथ ही खत्म हो जाएगा। 31 अगस्त को रिलीज हुए 'जवान' के ट्रेलर ने इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को पहले ही हाई कर रखा है,

    इतना ही नहीं जिस तरह से 'जवान' की एडवांस बुकिंग चल रही है, उसके हिसाब से पैन इंडिया फिल्म 'जवान' फैंस को जमकर एंटरटेन करती नजर आएगी।