यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Release: शाह रुख खान की 'जवान' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें ये डिटेल्स
Shah Rukh Khan Jawan शाह रुख खान स्टारर फिल्म जवान आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे समय से एक्टर के फैंस इस धमाकेदार मूवी की रिलीज का बेसब्री से ...और पढ़ें

HighLights
- सिनेमाघरों में रिलीज हुई जवान
- शाह रुख खान की फिल्म की ये डिटेल्स जरूर जान लें
- पठान के बाद जवान में दिखेगा शाह रुख का दम
नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Jawan Release: जिस पल का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे, आज वो पल आ ही गया। जी हां शाह रुख खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है और 'जवान' की धमाकेदार एडवांस बुकिंग ये बताने के लिए काफी है कि फैंस किस कदर शाह रुख की मूवी के लिए क्रेजी हैं।
इस बीच अगर आप 'जवान' देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार शाह रुख खान की इस फिल्म से जुड़ी ये डिटेल्स जरूर पढ़ लें।
कितनी स्क्रीन पर रिलीज हुई है 'जवान'
शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जिनके फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उनकी हर नई फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार रहता है। 7 सितंबर यानी आज 'जवान' पूरी दुनिया में रिलीज हो गई है। इस बीच गौर करें 'जवान' के स्क्रीन काउंट की तरफ तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार भारत में शाह रुख खान की 'जवान' करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
View this post on Instagram
जबकि ओवरसीज ये आंकड़ा करीब 4500 स्क्रीन के आस-पास मौजूद है, जिसके चलते वर्ल्डवाइड 'जवान' लगभग 10000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इससे पहले इस साल आई शाह रुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' इंडिया में 5000 स्क्रीन और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी।
कितने घंटे की फिल्म है 'जवान'
अक्सर फैंस अपने फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर ज्यादा समय तक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। शाह रुख खान की 'जवान' में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। तरण आदर्श के अनुसार फिल्म 'जवान' की समय सीमा करीब 3 घंटे यानी 2 घंटे 49 मिनट के आस-पास है। सेंसर बोर्ड की ओर से किंग खान की इस मूवी को U/A सर्टिफिकेट मिला है, जिसे हर उम्र वर्ग के लोग सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
'जवान' में है क्या खास
फिल्म 'जवान' शाह रुख खान के लिए बेहद खास है। इस मूवी में वह करीब 6-7 अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस बात का खुलासा शाह रुख ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा पर किया था। इन सभी रोल में एक्टर का लुक अलग और शानदार दिखाया गया है।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं किंग खान अपने फिल्मी करियर में पहली बार बाल्ड लुक में भी दिखाई दिए हैं। 'जवान' में शाह रुख खान के ये अलग-अलग लुक्स और किरदार लंबे समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। साथ ही मूवी में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी भरमार है।
पहली बार नयनतारा के साथ दिखेंगे शाह रुख खान
अपने 31 साल के फिल्मी करियर के दौरान पहली बार शाह रुख खान साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मशहूर फिल्ममेकर एटली के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाह रुख और नयनतारा को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं 'जवान' में आपको विजय सेतुपति भी निगेटिव रोल में दिखाई देंगे।
View this post on Instagram
'जवान' के लिए स्पेशल शो की शुरुआत
शाह रुख खान और उनकी लेटेस्ट फिल्म 'जवान' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के लिए बंपर एडवांस बुकिंग को मद्देनजर रखते हुए देश के कई अलग-अलग राज्यों में मॉर्निंग शो और लेट नाइट शो की शुरुआत की गई है। जहां मुंबई के गैटी सिनेमा हॉल में सुबह 6 बजे से 'जवान' के मॉर्निंग शो की शुरुआत हुई है,
View this post on Instagram
तो 8 सितंबर को बंगाल के रायगंज में लेट नाइट रात के 2:15 बजे से फिल्म के शो दिखाए जाएंगे। तो वहीं कई जगह सुबह 5:30 बजे की स्क्रीनिंग भी रखी गई है। इस तरह शाह रुख खान की 'जवान' के लिए 24 घंटे सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग मौजूद रहने वाली है।
यह भी पढ़ें- Jawan Twitter Reaction: ट्विटर पर आई 'जवान' की सुनामी, शाह रुख खान की मूवी को लेकर फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज