यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाह रुख खान की Josh में खलनायक बना था ये एक्टर, अब गुमनामी के साये में है गुम
सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म जोश में विलेन की भूमिका निभाने वाले एक्टर शरद कपूर (Sharad Kapoor) को भला कौन भूल सकता है। नेगेटिव रोल में 2000 के दशक ...और पढ़ें

HighLights
- कहां गुम हैं बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर
- इन मूवीज में प्ले किया था नेगेटिव रोल
- फिल्म लाइन से दूर अब कर रहे हैं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई अभिनेता ऐसे रहे हैं, जिनको पूरे करियर में कभी भी लीड रोल प्ले करने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया। ऐसे ही एक कलाकार शरद कपूर हैं, जिन्होंने 2000 दशक की ज्यादातर मूवीज में खलनायक की भूमिका को निभाया।
बॉलीवुड का ये दिग्गज अभिनेता आज गुमनामी के साये में घूम है। फिल्मों से दूर मौजूदा समय में शरद कपूर क्या कर रहे हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कहां गुम हैं शरद कपूर?
सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म जोश में नेगेटिव रोल प्ले करने से शरद कपूर को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। इस तरह की कई ऐसी फिल्में रहीं, जिनमें वह साइड रोल में विलेन बनते दिखे। दमदार अभिनय के दम पर शरद किरदार में जान फूंकने में माहिर रहे और उनकी स्क्रीन्स प्रेजेंस भी फैंस को काफी पसंद आई। लेकिन आज ये एक्टर काम के लिए तरस रहा है।
ये भी पढ़ें- Tiger vs Pathaan: ठंडे बस्ते में नहीं गई सलमान-शाह रुख की स्पाई थ्रिलर, लेटेस्ट अपडेट में मिली गुड न्यूज?
फोटो क्रेडिट- फेसबुक
दरअसल लंबे समय से शरद कपूर को किसी मूवी या वेब सीरीज में नहीं देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टिंग के फील्ड से दूर शरद फिलहाल अपने परिवार के साथ कोलकाता में रह रहे हैं। हालांकि, मुंबई में भी उनका एक आलीशान बंगला है, जहां वह समय-समय पर जाते हैं।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एक्टिंग को छोड़कर अब शरद कपूर की नई पहचान एक बिजनेसमैन की है। बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई जैसे बड़े शहरों में उनको रेस्तरां मौजूद हैं, जिनसे एक्टर मोटा पैसा छापते हैं। गौर करें शरद कपूर की पॉपुलर मूवीज की तरफ तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
खबरें और भी
-
दस्तक
-
वास्तव
-
जोश
-
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
-
जानी दुश्मन
-
कुछ तुम कहो कुछ हम
-
लक्ष्य
-
जय हो
-
जबरिया जोड़ी
विवादों में रहा था नाम
दरअसल साल 2024 में अभिनेता शरद कपूर पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे थे। जिसको लेकर उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। मैं न्यूयॉर्क से वापस आया और आते ही पुलिस ने मुझसे इस मामले को लेकर संपर्क किया है। मेरे खिलाफ झूठी साजिश रची जा रही है, सारे आरोप बेबुनियाद हैं।