Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suhana Khan को मिले पहले ऐड से गदगद हुए पिता शाह रुख खान, कहा- मेरी परवरिश का नतीजा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 08:19 PM (IST)

    Shah Rukh Khan On Suhana Khan शाह रुख खान फिल्म अभिनेता है। सुहाना खान ने अब एक ब्रांड के लिए ऐड शूट किया है। अब शाह रुख खान ने बेटी की प्रशंसा की है। ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan On Suhana Khan, Shah Rukh Khan daughter suhana khan
    Shah Rukh Khan On Suhana Khan, Shah Rukh Khan daughter suhana khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan On Suhana Khan: शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द द आर्चीज नामक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस बीच सुहाना खान ने एक मेकअप के लीडिंग ब्रांड मेबलाइन को एंडोर्स किया है। इसे लेकर मुंबई में एक प्रेस ब्रीफिंग की गई थी। इस अवसर पर सुहाना खान ने लाल कलर की साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी।

    सुहाना खान आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने भी आई थी 

    यह पहली बार था, जब सुहाना खान आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने भी आई थी। उन्होंने मीडिया के कई प्रश्नों के उत्तर भी दिए हैं। अब शाह रुख खान ने इन सभी चीजों को नोट कर बने एक वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने अपनी बेटी की प्रशंसा की है। शाह रुख खान ने ट्विटर पर लिखा है, ' बेटा, ब्रांड के लिए बधाई। आप बहुत अच्छी लग रही थी। आपने बहुत अच्छी बातें कही, शानदार और मैं अगर कुछ अपने लिए कहूं तो हमने आपको अच्छे से पाला है। लव यू माई लिल लेडी इन रेड।'

    सुहाना खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'लव यू, सो क्यूट'

    सुहाना खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'लव यू, सो क्यूट।' पिता और बेटी की यह दिलचस्प बातचीत फैंस को काफी पसंद आई है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भी हो गई है। गौरतलब है कि ब्रांड ने मुंबई में एक शानदार कार्यक्रम किया था। यह कार्यक्रम मंगलवार की रात हुआ है। इसमें शाह रुख खान की बेटी सुहाना के अलावा अनन्या बिरला और पीवी सिंधु को लिया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    सुहाना खान जल्द फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी

    सुहाना खान ने इस अवसर पर ऑल रेड ड्रेस पहन रखी थी। वह अनन्या बिरला के साथ पोज करती भी नजर आई। सुहाना खान जल्द फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगे। शाह रुख खान फिल्म जवान में नजर आएंगे। उन्हें हाल ही में, गाने की शूटिंग करते हुए देखा गया। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही में, उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया है।

    खबरें और भी